Responsive Menu
Add more content here...
April 19, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • पूर्वांचल न्यूज
  • महराजगंज में निकाह मंडप बना जंग-ए-मैदान, खूब पिटा दूल्हा, सोशल मीडिया की दोस्ती का हश्र

महराजगंज में निकाह मंडप बना जंग-ए-मैदान, खूब पिटा दूल्हा, सोशल मीडिया की दोस्ती का हश्र

By Shakti Prakash Shrivastva on June 14, 2021
0 519 Views

महराजगंज, (संवाददाता)। सुनने में अटपटा सा लग सकता है लेकिन ये सही है कि दो परिवारों को मिलाने वाले रस्म निकाह के मौके पर कुछ ऐसा हुआ कि निकाह मंडप बन गया जंग-ए-मैदान। महाराजगंज जिले के कोल्हुई क्षेत्र में रविवार को निकाह के दौरान मौलवी को दूल्हे के आयतों के उच्चारण पर कुछ शक हुआ, फिर पता चला कि दूल्हा हिन्दू धर्म का है। इस पर आक्रोशित लोगों ने निकाह रोक दिया और दूल्हे सहित बरातियों की जमकर पिटाई की। सभी को पुलिस के हवाले कर दिया।

मामला ये है कि सिद्धार्थनगर के एक युवक की महाराजगंज की एक लड़की से दो साल पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई।  बाद में युवक का लड़की के घर भी आना-जाना शुरू हो गया। अपने मजहब का समझ लड़की के परिजनों ने इनकी दोस्ती और बाद में निकाह के प्रस्ताव को भी कुबूल कर लिया। रविवार को शादी की तारीख मुकर्रर हुई। युवक ने कोरोना का हवाला दे कर लड़की वालों को चंद बरातियों के साथ निकाह करने पर राजी कर लिया। रविवार को बारात आई। मेहमान नवाजी भी हुई। निकाह के वक्त दूल्हे द्वारा आयतों का उच्चारण न कर पाने पर पोल खुली फिर कोल्हुई पुलिस ने युवक के पिता का मोबाइल नंबर लेकर उनसे बातचीत की। पता चला कि उन्हे शादी के बाबत कोई जानकारी ही नहीं है। कोल्हुई थाने में पंचायत हुई। पता चला कि युवक के धर्म के बारे में लड़की व उसकी मां को जानकारी थी। लड़की के पिता इससे अनजान थे। सच उजागर होने के बाद लड़की ने किसी तरह उन्हें इस शादी के लिए राजी कर लिया लेकिन दूल्हे के पिता ने शादी से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि उनका बेटा धर्म बदल कर शादी करे उन्हें यह कतई गवारा नहीं। देर शाम तक पंचायत में कोई नतीजा नहीं निकला। कोल्हुई पुलिस की मुताबिक प्रकरण में कोई तहरीर नहीं मिली है। दूल्हे को उसके पिता को सुपुर्द कर दिया गया है।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *