Responsive Menu
Add more content here...
May 20, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • पूर्वांचल न्यूज
  • यूपी के 11 और जिलों में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण अभियान शुरू

यूपी के 11 और जिलों में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण अभियान शुरू

By Nikhil Pal on May 10, 2021
0 574 Views

लखनऊ-उत्तर प्रदेश में आज से 11 और जिलों में 18 से 44 वर्ष के लोगों के​ लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गयी है।ये जिले हैं आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, झांसी, मथुरा, मुरादाबाद, सहारनपुर, शाहजहांपुर और गौतम बुद्ध नगर।राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के 7 जिलों में सीमित केंद्रों पर 1 मई से इस आयु वर्ग के लिए टीकाकरण जारी है।प्रदेश के 362 केंद्रों पर 18 से 44 वर्ष के 56,800 युवाओं को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इन सभी ने अपना ऑनलाइन पंजीकरण कराया है।

टीकाकरण अभियान में आई तेजी

इन 18 जिलों में 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों के टीकाकरण के लिए कुल 362 केंद्र बनाए गए हैं जिनमें सोमवार को 56,800 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य तय किया गया है।प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने गौतमबुद्धनगर और चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शाहजहांपुर में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीकाकरण केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने और वैक्सीन की बर्बादी को न्यूनतम करने का निर्देश दिया है।टीकाकरण अभियान को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सरकार वैक्सीन की आपूर्ति की व्यवस्था में जुटी है। शनिवार को सरकार को जहां कोविशील्ड वैक्सीन की 3.5 लाख डोज मिली, वहीं रविवार को कोवैक्सीन की 1.5 लाख डोज लखनऊ पहुंची थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *