Responsive Menu
Add more content here...
March 9, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

13 मई तक गठित हो जाएगी शहरी सरकार!

By Shakti Prakash Shrivastva on April 27, 2023
0 452 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

              निकाय चुनाव में प्रतिभागी बनने वाले उम्मीदवारों को पिछले तीन महीने से जिस समय का बेसब्री से इंतजार था वो समय आखिरकार रविवार 9 अप्रैल को आ ही गया। सायंकाल बहुप्रतिक्षित नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया। प्रदेश में दो चरणों में होने वाले चुनाव तिथियों की घोषणा होने से ये तो तय हो गया कि अब हर हाल में 13 मई तक प्रदेश में शहरी सरकार का गठन हो जाएगा। क्योंकि इसी दिन मतगणना होगी और चुनाव परिणाम घोषित होंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार की मुताबिक पहले चरण में लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर सहित 9 मंडलों में 4 मई को और दूसरे चरण में मेरठ, अयोध्या, कानपुर मंडल सहित नौ मंडलों में 11 मई को मतदान होगा। मतगणना 13 मई को होगी। रविवार की शाम हुई प्रेस वार्ता में आयुक्त ने 762 में से 760 नगरीय निकायों में होने वाले चुनाव का कार्यक्रम जारी करने के साथ ही प्रदेश में आचार संहिता लागू होने की भी घोषणा की।

श्री कुमार की मुताबिक 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका परिषद और 544 नगर पंचायतों सहित कुल 760 नगरीय निकायों में चुनाव होना है। जिनमें नगर निगम के महापौर और पार्षद का चुनाव इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम ) से होगा। जबकि नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में अध्यक्ष व सभासद का चुनाव मतपत्र से होगा। पहले चरण के चुनाव के लिए डीएम द्वारा 10 अप्रैल को सार्वजनिक सूचना और 11 अप्रैल को अधिसूचना जारी होगी। उम्मीदवार 11 से 17 अप्रैल तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 18 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 20 अप्रैल तक उम्मीदवार नामांकन वापस ले सकेंगे। 21 अप्रैल को उम्मीदवारों को चुनाव चिंह आवंटित किया जाएगा। 4 मई को मतदान होगा। दूसरे चरण के चुनाव के लिए डीएम द्वारा 16 अप्रैल को सार्वजनिक सूचना और 17 अप्रैल को अधिसूचना जारी की जाएगी व नामांकन की शुरूआत होगी। उम्मीदवार 24 अप्रैल तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 25 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 27 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 28 अप्रैल को चुनाव चिंह का आवंटन होगा। दूसरे चरण के चुनाव के लिए 11 मई को मतदान होगा। निकाय चुनाव के लिए दो लाख से अधिक कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। सभी जिलों में मतदान दलों का गठन कर लिया गया है। मतदान दलों के प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे है। नगर विकास विभाग ने 30 मार्च को आरक्षण की अंतिम अधिसूचना जारी करते हुए 6 अप्रैल को शाम 6 बजे तक आपत्तियां मांगी थी। इसपर 832 आपत्तियां प्राप्त हुई थी, लेकिन विभाग ने इन्हे ग्रहणीय न मानते हुए खारिज कर दिया और अंतिम अधिसूचना जारी कर दी। रविवार को जारी अंतिम आरक्षण के बाद अब यह तय हो गया है कि लखनऊ समेत कुल छह नगर निगमों में छह सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। ओबीसी के हिस्से में आई सीटों की संख्या 205 में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि एससी की आठ और एसटी की एक सीट बढ़ गई हैं।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *