Responsive Menu
Add more content here...
May 20, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • पूर्वांचल न्यूज
  • यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन की गोरखपुर इकाई गठित : मोनू कार्यकारी, भूपेन्द्र अध्यक्ष और पंकज मंत्री बने

यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन की गोरखपुर इकाई गठित : मोनू कार्यकारी, भूपेन्द्र अध्यक्ष और पंकज मंत्री बने

By Shakti Prakash Shrivastva on June 20, 2021
0 742 Views

लखनऊ । देश में पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स से सम्बद्ध यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के गोरखपुर इकाई गठन में पत्रकार अमित सिंह ‘मोनू’ को कार्यकारी अध्यक्ष, भूपेन्द्र द्विवेदी को अध्यक्ष और पंकज कुमार श्रीवास्तव को महामंत्री बनाया गया है।

यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मो. हसीब सिद्धिकी और संयोजक शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव की मुताबिक मौजूदा समय में जहां पत्रकारिता के लिए कठिन दौर है और पत्रकारिता के लिए भी राह आसान नही है। ऐसे में पत्रकारिता और पत्रकारों के हित चिंतन में संगठनों की भूमिका अहम हो जाती है। पत्रकार हितों के प्रति संकल्पित यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन कई वर्षों से प्रदेश में पत्रकारों के हित रक्षा कार्यों में संलग्न है। यूनियन की मातृ संस्था की देश के सभी राज्यों में इकाइयां सक्रिय हैं। साथ ही अन्य देश के पत्रकार संगठनों से भी सक्रिय सहभागिता है। गोरखपुर में यूनियन की इकाई को सक्रिय करने के क्रम में ही सहारा टी वी के वरिष्ठ पत्रकार भूपेन्द्र द्विवेदी को अध्यक्ष, राष्ट्रीय सहारा के वरिष्ठ पत्रकार और राज्य मुख्यालय के मान्यता प्राप्त पत्रकार अमित सिंह ‘मोनू’ को कार्यकारी अध्यक्ष, हिंदुस्तान के वरिष्ठ पत्रकार राम मनोहर त्रिपाठी और आई नेक्स्ट के पत्रकार अनुराग पाण्डेय को उपाध्यक्ष, लाइव टुडे के पत्रकार पंकज कुमार श्रीवास्तव को महामंत्री, गोरखपुर न्यूज चैनल के पत्रकार अभिषेक श्रीवास्तव और न्यूज 18 चैनल के अनिल कुमार सिंह को संयुक्त मंत्री तथा आकाशवाणी के मो.फर्रूख जमाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा पत्रकार सुश्री कंचन तिवारी, विशाल  सिंह, अरुण मिश्र, शरीफ नवाज़ को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *