Responsive Menu
Add more content here...
July 22, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

गोरखपुर: पुलिस के खिलाफ जनता की सीएम योगी ने सुनी शिकायतें, एसएसपी की दिया कड़ी कार्रवाई का निर्देश

By Nikhil Pal on March 21, 2021
0 504 Views

गोरखपुर– यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से गोरखपुर में जनता दर्शन में लोगों ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली के खिलाफ शिकायतें की। बड़ी संख्या में पुलिस की लापरवाही के मामले देख मुख्यमंत्री नाराज हो गए। एक मामले में तो उन्होंने गोरखपुर के पुलिस कप्तान से नाराजगी जताई और गुलरिहा में हत्या के मामले पर यथोचित कार्रवाई न करने को लेकर वहां थाना प्रभारी पर कार्रवाई का निर्देश भी दिया। रविवार को मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दर्शन के दौरान करीब 500 लोगों की फरियाद सुनी और उन्हें समस्या समाधान का आश्वासन दिया।

सीएम ने जनता की सुनी शिकायतें

फरियादियों के मिलने की शुरुआत के साथ ही मुख्यमंत्री के सामने पुलिस विभाग की लापरवाही के मामले सामने आने लगे। उनका धैर्य तब जवाब दे गया, जब चेरियां बेलीपार की एक महिला ने गुलरिया थाना क्षेत्र में एक साल पहले हुई बेटे की हत्या के मामले में दोषियों की अबतक गिरफ्तार न होने की जानकारी दी।कप्तान को फटकार लगाना शुरू कर दिया। कहा कि, गुलरिहा पुलिस के खिलाफ वैसी ही कार्रवाई करिए, जैसी पिछले दिनों बस्ती में हुई थी। महाराजगंज से आए कई मामलों को लेकर उन्होंने कमिश्नर को चेताया। कहा कि वहां के जिलाधिकारी से इसे लेकर बात करें। मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। संख्या अधिक देखकर प्रशासन और पुलिस के अफसरों करीब 200 फरियादियों को हिंदू सेवाश्रम में बैठा दिया और बाकी को पास के यात्री निवास में इंतजार करने के लिए कहा गया। जब इंतजार करने वाले फरियादियों को पुलिस ने हिंदू सेवाश्रम में आने के लिए कहा तो वह दौड़ पड़े। ऐसे में एकबारगी अव्यवस्था की स्थिति बन गई। पुलिस ने जैसे-तैसे स्थिति पर काबू पाया और फिर कतारबद्ध कर फरियादियों को जनता दर्शन में भेजा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *