Responsive Menu
Add more content here...
June 14, 2025
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • बिहार / झारखंड
  • बिहार के मुख्य सचिव अरूण सिंह की कोरोना से मौत, हॉस्पिटल में थे भर्ती

बिहार के मुख्य सचिव अरूण सिंह की कोरोना से मौत, हॉस्पिटल में थे भर्ती

By Nikhil Pal on April 30, 2021
0 457 Views

पटना-बिहार में कोरोना महामारी का कहर जारी है।कोरोना महामारी ने आम से लेकर खास लोगों को लगातार अपना शिकार बना रहा है। कोरोना की वजह से बिहार के मुख्य सचिव अरूण कुमार सिंह की मौत हो गई है। मुख्य सचिव अरूण कुमार सिंह को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था,जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।मुख्य सचिव की मौत के बाद प्रशासनिक गलियारे में शोक की लहर है।

सीएम नीतीश ने जताया दुख

बिहार के मुख्‍य सचिव अरुण कुमार सिंह के निधन की वजह मल्‍टी ऑर्गन फेल्‍योर (Multi organ failure) बताई जा रही है। इसका मतलब यह है कि उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। मुख्‍य सचिव का इलाज पिछले करीब 15 दिनों से पटना के पारस अस्‍पताल में चल रहा था। उनके निधन पर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताया है। यह खबर मुख्‍यमंत्री को तब मिली, जब वे कोरोना संक्रमण के कारण उपजे हालात से निबटने के लिए बिहार मंत्रिमंडल की बैठक कर रहे थे।मुख्‍य सचिव अरुण कुमार सिंह ने इसी साल 27 फरवरी को अपने नए पद की जिम्‍मेदारी संभाली थी। इससे पहले वे विकास आयुक्‍त के पद पर थे। वरीयता के लिहाज से शीर्ष पर होने के कारण दीपक कुमार के बाद उन्‍हें मुख्‍य सचिव पद की जिम्‍मेदारी दी गई थी। बिहार के ही पश्चिम चंपारण जिले के रहने वाले अरुण कुमार सिंह 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे। इसी साल 31 अगस्‍त को उन्‍हें अपने पद से सेवानिवृत्‍त होना था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *