Responsive Menu
Add more content here...
May 20, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

आम हुआ खास

By Shakti Prakash Shrivastva on June 16, 2025
0 146 Views

                                                                                    शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

यूँ तो आम और खास शब्द को साथ-साथ मुहावरे के तौर पर प्रयोग किया जाता है। ये एक मुहावरा है जो दो अलग-अलग चीजों के बीच अंतर को दर्शाता है। यहाँ दोनों शब्दों में आम का मतलब है सामान्य या साधारण और खास का मतलब विशेष या अद्वितीय। इसके अलावा शब्द आम एक फल भी है। शब्दों में भले आम को साधारण या सामान्य माना जाता है लेकिन फलों में आम सामान्य या साधारण नहीं बल्कि उसे भारत में फलों का राजा कहते है। इन दिनों देश में एक आम कुछ तेजी से खास हो रहा है। उसके खास होने की वजह भी है। क्योंकि इस आम का नाम लखनऊ के सांसद और देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के चलते खास हुआ है।

अब मै तफ़सील से इस आम के खास होने की वजह का खुलासा कर रहा हूँ। पूरे देश में लखनऊ का दशहरी आम की नस्ल काफी मशहूर है। हालांकि मौजूदा दौर में गौरजीत सरीखे आम के बहुतेरे नस्ल ऐसे हैं जिनका स्वाद औरों से कई गुना बेहतर है। लखनऊ में भी मलीहाबाद के आम कुछ अलग ही है या ये कहे खास होते है। यही पर एक ऐसे शख्स का भी आम का बाग है जिन्होंने आम को देश ही नहीं दुनिया में एक अलग पहचान दी है। यही वजह है कि उन्हे आज ‘मैंगो मैन’ के नाम से जानते है। इनका नाम कलीमुल्लाह खान है। ग्राफटिङ के तरीके अपना कर अक्सर नए-नए आमों की वेराइटी तैयार करते है। इस तरह ये आम स्वाद से लेकर रंग-रूप में भी अलग होते है। इसी तरह का इनदिनों उन्होंने आम की एक नई वेराइटी तैयार की है जो पुराने अन्य आमों से अलग है। इस आम का नाम उन्होंने केन्द्रीय रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के नाम पर रखा है। जाहिर सी बात है कि शब्द की परिभाषा की लिहाज से भले ही एक आम आम है लेकिन इतने बड़े मंत्री के नाम जुड़ जाने से वो खास हो गया। राजनाथ आम के नाम से मशहूर हुई यह वेराइटी अब लोगों को कितना पसंद आता है ये तो वक्त बताएगा। कलीमुल्लाह खान की मुताबिक वो इसके पहले भी कई मशहूर लोगों के नाम पर आम की वेराइटी तैयार कर चुके हैं। उनका मानना है कि वो नई ईजाद के साथ पुराने स्वादिष्ट किस्म वाले आमों को सुरक्षित रखने में विश्वास करते हैं।

मैंगो मैन के नाम से सुर्खियों में रहने वाले मलिहाबाद के बागवान कलीमुल्लाह खान को उनके काम के प्रति लग्न और विश्वास को देखते हुए भारत सरकार ने इन्हे पद्मश्री पुरस्कारसे भी नवाजा है। ग्राफ्टिंग तकनीक से तैयार किये जा रहे इन आमों में राजनाथ नाम के इस नई किस्म को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी काफी पसंद किया है। कलीमुल्लाह खान ने राजनाथ आम के पहले भी कई प्रतिष्ठित नामचीन हस्तियों के नाम पर आम की वेराइटी विकसित कर चुके हैं। इससे पहले उन्होंने नरेंद्र मोदी, अमित शाह, सचिन तेंदुलकर, ऐश्वर्या राय, अखिलेश यादव और सोनिया गांधी समेत कई हस्तियों के नाम पर आम की किस्में विकसित कर चुके हैं।
कलीमुल्लाह खान ने बताया कि साल 1919 के आसपास मलिहाबाद क्षेत्र में आम की 1,300 से ज्यादा किस्में थीं, लेकिन वक्त के साथ कई किस्में बाजार से गायब हो गई। वो इन्हे  संरक्षित करने और पुनर्जीवित करने के लिए काम कर रहे हैं। अब तक 300 से अधिक किस्में विकसित की हैं। कई बार लोग महान नेताओं को भूल जाते हैं, लेकिन अगर कोई आम उनकी याद दिलाता है तो यह सार्थक है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *