Responsive Menu
Add more content here...
March 21, 2025
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • यूपी में कोरोना कर्फ्यू का दिखने लगा असर, नए संक्रमित केसों में आई कमी

यूपी में कोरोना कर्फ्यू का दिखने लगा असर, नए संक्रमित केसों में आई कमी

By Nikhil Pal on May 6, 2021
0 436 Views

लखनऊ-यूपी में कोरोना कर्फ्यू का असर दिखने लगा है और प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की तादाद में कमी आई है।प्रदेश में बीते 24 घंटे की जो टेस्ट रिपोर्ट मिली है, उसके अनुसार 26780 नए संक्रमित मिले हैं। इसके विपरीत 28902 लोग इसके संक्रमण से उबरे हैं। इनमें डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा तथा उनकी पत्नी डॉ. जयश्री शर्मा भी हैं। प्रदेश में बीते पांच दिन में एक्टिव केस में करीब 50 हजार की कमी आई है।30 अप्रैल को 3,10,783 सक्रिय मामले थे, जो अब 2,59,844 हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 2,25,670 सैंपल्स की जांच की गई। अब तक प्रदेश में कुल 4,22,58,378 सैंपल्स की जांच की गई हैं।

कोरोना के एक्टिव मामलों में आई कमी

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू का बड़ा असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश में सभी जगह पर सैनिटाइजेशन का काम हो रहा है, जबकि बाहर न निकलने के कारण लोग एक-दूसरे के सम्पर्क में भी नहीं आ पा रहे हैं। इसके साथ ही कोविड बेड की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी की जा रही है।राजधानी लखनऊ में भी नए संक्रमित कम होते जा रहे हैं, लेकिन मृत्यु का ग्राफ बढ़ा है। लखनऊ में बीते 24 घंटे में 1865 नए संक्रमित मिले हैं। यहां पर कुल 26827 एक्टिव केस हैं जबकि बीते 24 घंटे में 3755 लोगों को संक्रमण से मुक्ति मिली है। लखनऊ में 24 घंटे में 65 लोगों ने दम तोड़ा है। लखनऊ के बाद कानपुर में 49 लोगों की मौत हुई है, यहां 24 घंटे में 782 नए संक्रमित मिले हैं। मुजफ्फरनगर में 21 लोगों की मृत्यु हुई तो 704 नए केस मिले हैं। गाजियाबाद में 953 नए केस मिले तो 15 लोगों ने दम तोड़ा है। गौतमबुद्धनगर में 13 लोगों का निधन हो गया, जहां पर 1227 नए संक्रमित सामने आए हैं। मेरठ व झांसी में 12-12 लोगों की मौत हो गई। मेरठ में 1167 तो झांसी में 717 नए संक्रमित मिले हैं। वाराणसी व प्रयागराज में अब स्थिति काफी सुधरी है। गोरखपुर में 24 घंटे में 991 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं जबकि यहां पर चार लोगों की मौत हुई है।प्रदेश में अब तक कुल मिलाकर 1,06,65,499 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। इसके साथ ही 25,90,456 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *