Responsive Menu
Add more content here...
March 21, 2025
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • मुलायम सिंह के गांव सैफई में आजादी के बाद पहली बार एक दलित चुना गया प्रधान

मुलायम सिंह के गांव सैफई में आजादी के बाद पहली बार एक दलित चुना गया प्रधान

By Nikhil Pal on May 2, 2021
0 359 Views

लखनऊ– सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ( के गांव सैफई से उनके परिवार की ओर से समर्थित प्रधान पद के उम्मीदवार रामफल बाल्मीकि निर्वाचित हो गए हैं। ये जीत कितनी बड़ी रही, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रामफल बाल्मीकि को 3877 मत मिले, जबकि विनीता नामक महिला को मात्र 15 वोट मिले।मुलायम सिंह यादव के गांव सैफई में पहली बार आजादी के बाद प्रधान पद के लिए मतदान हुआ है। सैफई में हमेशा प्रधान पद का चुनाव निर्विरोध निर्वाचन के जरिए ही होता रहा है।

प्रधान पद के लिए पहली बार हुआ मतदान

आजादी के बाद पहली दफा दलित जाति का कोई प्रधान मुलायम सिंह यादव के गांव में बना है। 1971 से मुलायम सिंह यादव के दोस्त दर्शन सिंह यादव लगातार सैफई गांव के प्रधान निर्वाचित होते चले आए हैं। पिछले साल 17 अक्टूबर को उनके निधन के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी।फिर सामान्य पंचायत चुनाव में सैफई गांव के प्रधान पद को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिया गया।वही दूसरी तरफ मुलायम परिवार के लिए एक और खुशी इंतजार कर रही है। दरअसल सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चचेरे भाई अभिषेक यादव आसानी से एकतरफा जीत की तरफ बढ़ रहे हैं। अभिषेक यादव 3780 मतों से आगे चल रहे हैं। 10वें राउंड की मतगणना तक अभिषेक यादव को 4125 मत मिले हैं, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के राहुल यादव को 345 मत हासिल हुए हैं। बता दें अभिषेक यादव सैफई द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार हैं।वहां यहां से वे निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष भी हैं।जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कब्‍जा बरकरार रखने के लिए अभिषेक यादव की पहल पर समाजवादी पार्टी और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने आपस में गठजोड़ किया हुआ है। खुद शिवपाल सिंह यादव ने अपने भतीजे अभिषेक यादव को एक बार फिर से जिला पंचायत अध्यक्ष बनवाने का अभियान चलाए रखा है। सपा और पीएसपी के इस गठजोड़ में दोनों दलों ने मिलकर के अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं। पीएसपी सपा का गठजोड़ सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के इस दावे के बाद किया गया कि इस बार हर हाल में जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर भाजपा का कब्‍जा होगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *