Responsive Menu
Add more content here...
November 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

UP में बरसात : लखनऊ सहित कई जिले हुए पानी-पानी, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

By Shakti Prakash Shrivastva on October 5, 2022
0 624 Views

https://spotifyanchor-web.app.link/e/VCMkVwrRStb

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव की आवाज में रिपोर्ट सुनने के लिए आडियो बटन पर क्लिक करें।

पूर्वाञ्चलनामा न्यूज, लखनऊ। मानसून के मौसम में सूखे की स्थिति के बाद सितंबर महीने में जिस तरह कम समय में अधिक बारिश हुई। उसे दुनिया में हो रहे जलवायु परिवर्तन का प्रभाव माना जा सकता है। एक बार फिर बरसात ने उत्तर प्रदेश में अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में मंगलवार को शुरू हुई बरसात थमने का नाम नही ले रही है। बुधवार को भी कुछ इलाकों में जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग की मुताबिक लखनऊ सहित 51 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और खीरी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

लगातार हुई बारिश की वजह से मौसम का तापमान काफी नीचे चला गया है। मौसम इतना खुशनुमा बन गया है कि एकबारगी सावन के महीने का एहसास दिलाने लगता है। रात का आलम ये है कि घरों में पंखा और एयरकंडीशनर बंद कर दिए गए हैं। प्रदेश के पूर्वी हिस्से में खासकर पूर्वाञ्चल में बारिश ने दशहरा त्योहार की रौनक फीकी कर दी है। क्योंकि गोरखपुर और उसके आस-पास मंगलवार की पूरी रात रह-रह कर बारिश होती रही और सुबह से फिर लगातार हो ही रही है।

खेती-किसानी के जानकारों का मानना है कि प्रदेश के पश्चिमी इलाके में पक चुकी फसलों व सब्जियों के लिए ये बारिश हानिकारक है। धान की फसल पक चुकी है। ऐसे में नुकसान होने की संभावना है जबकि पूर्वांचल इलाके में धान की फसल इस बार विलंब से है तो उसके लिए लाभदायक है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अभी कई जिलों में बारिश होगी व मौसम ऐसा ही बना रहेगा। मौसम के जानकारों की मुताबिक मौसम का चरित्र तीन-चार दिनों तक यूं बने रहने की संभावना है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *