Responsive Menu
Add more content here...
July 21, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

यूपी : कोरोना कर्फ़्यू में 21 जून से ढील, अब रात्रि 9 बजे से प्रभावी

By Shakti Prakash Shrivastva on June 15, 2021
0 609 Views

लखनऊ, (मुख्य संवाददाता)। उत्तर प्रदेश में दिन-प्रतिदिन कम हो रहे कोरोना मरीजों की संख्या देखते हुए प्रदेश सरकार ने रात्रिकालीन कोरोना कर्फ़्यू मे ढील देने का निर्णय लिया है। इस निर्णय की मुताबिक 21 जून से अब 9 बजे रात्रि से कोरोना कर्फ़्यू प्रभावी होगा। इसके अलावा भी कुछ गतिविधियों में सहूलियत दिये जाने का भी फैसला हुआ है।

अभी तक रात्रिकालीन कोरोना कर्फ़्यू शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक प्रभावी था। जबकि नए निर्णय की मुताबिक अब रात्रि 9 बजे से सुबह 7 बजे तक ही प्रभावी होगा। यह भी निर्णय किया गया है कि कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए रेस्टोरेन्ट और माल को भी 50 फीसद क्षमता के साथ खोला जा सकता है। इसी तरह पार्क, स्ट्रीट फूड आदि के संचालन की भी व्यवस्था की जा सकती है। इन सभी स्थानों पर कोविड हेल्प डेस्क कि स्थापना अनिवार्य होगी। सरकार के निर्णय संबंधी व्यापक दिशा-निर्देश जल्द ही जारी किया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *