Responsive Menu
Add more content here...
March 21, 2025
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • बिहार / झारखंड
  • बिहार विधानसभा के उपाध्‍यक्ष चुने गए जदयू के महेश्‍वर हजारी,पक्ष में मिले 124 वोट, विपक्ष रहा अनुपस्थित

बिहार विधानसभा के उपाध्‍यक्ष चुने गए जदयू के महेश्‍वर हजारी,पक्ष में मिले 124 वोट, विपक्ष रहा अनुपस्थित

By Nikhil Pal on March 24, 2021
0 291 Views

पटना-जदयू विधायक महेश्वर हजारी बिहार विधानसभा के नए उपाध्यक्ष चुने गए हैं। बुधवार को हुए मतदान में महेश्वर हजारी के पक्ष में 124 वोट मिले। वहीं विपक्ष इस दौरान सदन से अनुपस्थित रहा।विपक्ष ने सदन का बहिष्कार कर रखा है इस वजह से विपक्षी उम्मीदवार भूदेव चौधरी को एक भी वोट नहीं मिला। बता दें कि बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से महेश्वर हजारी तथा महागठबंधन की ओर से राजद विधायक भूदेव चौधरी ने मंगलवार को नामांकन-पत्र दाखिल किया था।

विपक्ष रहा सदन से अनुपस्थित

पूर्व मंत्री व जदयू विधायक महेश्वर हजारी ने मंगलवार को विधानसभा उपाध्यक्ष के एनडीए प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी व संसदीय कार्यमंत्री विजय चौधरी सहित एनडीए के सभी नेताओं ने नए उपाध्‍यक्ष के बधाई दी है। उपाध्‍यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया के दौरान राजद सहित सभी विपक्षी दलों के विधायक सदन के बाहर ही बैठे रहे। बिहार विधानसभा में बजट सत्र के आखिरी दिन राजद और अन्‍य विपक्षी पार्टियों के निर्वाचित प्रतिनिधि सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हुए।विपक्ष की अनुपस्थिति में बुधवार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मत विभाजन के जरिए चुनाव कराया। 243 सदस्यीय विधानसभा में महेश्वर हजारी के पक्ष 124 मत मिले और विपक्ष के प्रत्याशी भूदेव चौधरी के पक्ष में एक भी सदस्य का मत नहीं मिला। संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि विपक्ष की गैरमौजूदगी के बावजूद महेश्वर हजारी को जीत के लिए जरूरी मतों से ज्यादा मत मिले हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *