Responsive Menu
Add more content here...
January 14, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

उदयपुर में मानवता के किस ‘रूप’ का उदय

By Shakti Prakash Shrivastva on June 28, 2022
0 423 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

शौर्य और पराक्रम के लिए इतिहास प्रसिद्ध राजस्थान के उदयपुर में मंगलवार को जिस तरह से हत्यारों ने कन्हैयालाल की दिन-दहाड़े धारदार हथियार से सिर धड़ से अलग कर दिया वो सामाजिक सद्भाव को शर्मसार करने के लिए काफी है। शांति की पहचान वाले उदयपुर शहर में हुए इस नृशंस हत्या ने शहर की शांति-सद्भावी छवि पर न केवल प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया बल्कि आम-अवाम को यह सोचने पर विवश कर दिया कि आखिर उदयपुर में अब मानवता के किस ‘रूप’ का उदय हो रहा है। शहर के धानमंडी इलाके के भूतमहल क्षेत्र में रहने वाले कन्हैयालाल की टेलरिंग की दुकान है। कन्हैयालाल के तीन पुत्र हैं। बड़ा बेटा 17 साल का और छोटा 8 साल का है। बीच वाले की उम्र 12 साल है। कन्हैया के परिवार का भरण-पोषण का जरिया दुकान ही है। मिली जानकारी की मुताबिक एक दिन छोटे बेटे की गलती से देश की चर्चित नूपुर शर्मा के पक्ष में एक पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट हो गयी। इसके बाद समुदाय विशेष के लोगों से कन्हैयालाल की बहस हुई। मामला धानमंडी थाने तक जा पहुँचा। पुलिस ने दोनों पक्षों में सुलह करा दिया। कन्हैयालाल की मांग पर पुलिस द्वारा सुरक्षा भी दी गई लेकिन जैसे ही सुरक्षा वापस हुई मंगलवार 28 जून को दो की संख्या में ग्राहक बन कर आए हत्यारों ने दुकान पर ही कन्हैयालाल की गंडासे जैसे धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। स्थितियों के अध्ययन से ऐसा जान पड़ता है कि हत्यारों ने बाकायदा मौका ए वारदात की रेकी की थी। इतना ही नहीं घटना के दौरान लगभग आधा दर्जन वार के बाद धड़ से सिर के अलग होने तक की पूरी घटनाक्रम का हत्यारों ने वीडियो भी शूट किया। मौके पर ही कन्हैया की मौत हो गई। वारदात के दौरान बीच बचाव करने पहुंचे ईश्वर सिंह को भी हत्यारों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद पूरे बाजार में आग की तरह खबर फैली। धड़ा-धड़ दुकाने बंद हो गईं। बड़ी संख्या में व्यापारी इकट्ठा हो पुलिस और प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने लगे। हत्यारों की मांग के बीच आक्रोशित व्यापारियों ने कुछ एक जगहों पर आगजनी भी की। प्रशासन  ने बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है। एहतियातन राज्य में धारा 144 लगा कर शहर के कुछ प्रभावित क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एनआईए की टीम भेजने का निर्णय लिया है। पूरे प्रदेश में इंटरनेट सेवा पर भी रोक लगा दी गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलौत ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए हत्या के तौर-तरीके को कल्पना से परे बताया साथ ही अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने सभी से संयम बरतने की अपील भी की। यह घटना अपराधियों के दुस्साहस के लिए याद किया जाएगा जिसमें उन्होंने दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जिसमें एक में हत्या की पूरी रिकार्डिंग है और दूसरे में हत्या के बाद हाथ में धारदार हथियार लेकर विजयी अंदाज में हत्या करने की जिम्मेदारी स्वीकार रहे हैं। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी चुनौती दे रहे हैं। पुलिस ने हत्यारों को राजसमंद जिले के भीम इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात के बाद पूरे देश में इसकी सोशल मीडिया से लगायत हर फोरम पर हर समुदाय के लोगों ने भर्त्सना की है। इसे शर्मनाक बताया। बहुत सारे लोगो ने हत्यारों को सरे आम फांसी देने की मांग की है जिससे भविष्य में कोई ऐसी वारदात करने का दुस्साहस न कर सके। इस बाबत यूपी बार काउंसिल का चुनाव लड़ रहे इलाहाबाद हाईकोर्ट में क्रिमिनल के वकील अनिल कुमार का मानना है कि कानून में ऐसा प्रावधान नहीं है जिसमें बिना सभी पक्षों को मौका दिए कोई अंतिम निर्णय दिया जाए। हालांकि वो इस बात से इत्तफाक रखते है कि ऐसे स्पष्ट मामलों में कानून में ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि तत्काल साक्ष्य के आधार पर सजा देने का प्रावधान हो।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *