Responsive Menu
Add more content here...
March 9, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • देश में बढ़ रहे कोरोना केसेस से योगी चिंतित : रात्रिकालीन कर्फ़्यू और कोविड प्रोटोकाल पर सख्ती के निर्देश

देश में बढ़ रहे कोरोना केसेस से योगी चिंतित : रात्रिकालीन कर्फ़्यू और कोविड प्रोटोकाल पर सख्ती के निर्देश

By Shakti Prakash Shrivastva on August 26, 2021
0 490 Views

लखनऊ, (मुख्य संवाददाता)। पूरे देश में तेजी से घट रहे कोरोना के मरीजों की संख्या में अचानक पिछले दिनों से बढ़ोत्तरी होने लगी है। इस बढ़ोत्तरी ने एक बार फिर केंद्र सहित राज्य सरकारों की चिंता बढ़ा दी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को टीम-9 के साथ स्थिति की समीक्षा करते हुए राज्य में कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं। साथ ही रात्रि 10 बजे के बाद रात्रिकालीन कर्फ्यू को भी और प्रभावी बनाए जाने की आवश्यकता जताई। पुलिस टीम हूटर बजाकर समय से पूर्व एक चेतावनी जारी करे, ताकि 10 बजे तक दुकानें बंद हो जाएं। लोग अनावश्यक सड़कों पर न घूमें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुताबिक एग्रेसिव ट्रेसिंग, टेस्टिंग और त्वरित ट्रीटमेंट की नीति के साथ-साथ तेज टीकाकरण की नीति की वजह से उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण नियंत्रित स्थिति में है। प्रदेश में अब तक 07 करोड़ 12 लाख 89 हजार 637 टेस्ट हो चुके हैं। यह देश में किसी एक राज्य द्वारा की गई सर्वाधिक कोविड टेस्टिंग है। 25 अगस्त तक 06 करोड़ 60 लाख 82 हजार से अधिक वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है। 05 करोड़ 55 लाख 94 हजार से अधिक लोगों ने टीके की कम से कम एक डोज जरूर ले ली है। ट्रिपल टी नीति की वजह से लगातार उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की स्थिति नियंत्रण में है। संक्रमण दर न्यूनतम स्थिति में है। विगत 24 घंटो में हुई 02 लाख 16 हजार 629 सैम्पल की टेस्टिंग में 60 जिलों में एक भी नया मरीज नहीं पाया गया। मात्र 19 नए संक्रमित पाए गए, जबकि 22 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज भी हुए। इस अवधि में एक भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई। प्रदेश में कुल एक्टिव केस की संख्या 342 है। कोविड रिकवरी दर 98.6 है, जबकि बीते 24 घंटों में पॉजिटिविटी दर 0.01 फीसदी रही।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *