Responsive Menu
Add more content here...
April 13, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • कोरोना के खिलाफ जंग में सेना के रिटायर्ड डॉक्टर्स संभालेंगे मोर्चा, पीएम मोदी ने CDS बिपिन रावत के साथ की बैठक

कोरोना के खिलाफ जंग में सेना के रिटायर्ड डॉक्टर्स संभालेंगे मोर्चा, पीएम मोदी ने CDS बिपिन रावत के साथ की बैठक

By Nikhil Pal on April 26, 2021
0 492 Views

नई दिल्ली(एजेंसी)- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत ने सोमवार को कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए सशस्त्र बलों द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा की। रावत ने पीएम मोदी को बताया कि सशस्त्र बलों से पिछले दो साल में सेवानिवृत्त हुए सभी मेडिकल कर्मचारी अपने घरों के पास स्थित कोविड-19 केन्द्रों में काम करेंगे।सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक कमांड, कोर, डिविजन और नौसेना तथा वायुसेना के समान मुख्यालयों में तैनात सभी मेडिकल अफसर अस्पतालों में तैनात किए जाएंगे। अस्पतालों में डॉक्टरों की मदद के लिए बड़ी संख्या में नर्सिंग स्टाफ को तैनात किया जा रहा है। सशस्त्र बलों के विभिन्न प्रतिष्ठानों के पास उपलब्ध ऑक्सीजन सिलेंडर अस्पतालों को दिए जाएंगे।

अस्पतालों में तैनात होंगे सेना के पूर्व डॉक्टर

पीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सीडीएस रावत ने पीएम मोदी को बताया कि वे बड़ी संख्या में चिकित्सा सुविधाएं तैयार कर रहे हैं और जहां संभव है कि वहां मिलिट्री मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर नागरिकों को उपलब्ध कराया जाएगा। पीएम ने भारत और विदेशों में ऑक्सीजन और अन्य आवश्यक वस्तुओं के परिवहन के लिए भारतीय वायुसेना द्वारा किए जा रहे अभियानों की भी समीक्षा की।पीएम ने सीडीएस के साथ इस बात पर भी चर्चा की कि केन्द्रीय और राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड और विभिन्न कक्षों में विभिन्न मुख्यालयों में तैनात अधिकारियों को निर्देश दिया जा सकता है कि वे दूरदराज के क्षेत्रों सहित अधिकतम सीमा तक पहुंच बढ़ाते हुए कॉर्डिनेटर किया जाए।चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया कि अस्पतालों में डॉक्टरों की मदद के लिए बड़ी संख्या में नर्सिंग स्टाफ को तैनात किया जा रहा है। कमांड, कोर, डिविजन और नौसेना और वायुसेना के समान मुख्यालयों में तैनात सभी मेडिकल अफसर अस्पतालों में तैनात किए जाएंगे।देश में देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,52,991 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,73,13,163 हो गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 28 लाख को पार कर गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *