Responsive Menu
Add more content here...
April 19, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • JDU ने पश्चिम बंगाल में 45 असम में 50 प्रत्‍याशी उतारे, अपने दम पर चुनाव मैदान में कूदे नीतीश कुमार

JDU ने पश्चिम बंगाल में 45 असम में 50 प्रत्‍याशी उतारे, अपने दम पर चुनाव मैदान में कूदे नीतीश कुमार

By Nikhil Pal on March 22, 2021
0 506 Views

पटना-बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू बंगाल और असम में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। जेडीयू ने बंगाल और असम में अपने प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह बांटने शुरू कर दिए हैं।बंगाल में जहां 45 उम्मीदवारों को सिबंल बाटें गए हैं तो वहीं असम में 50 उम्मीदवारों के हाथों जेडीयू का तीर लगा है।दोनों ही राज्यों में जेडीयू अकेले चुनाव लड़ेगी, अब जाहिर है कि जेडीयू के अलग चुनाव लड़ने से केंद्र और बिहार में उसकी सहयोगी बीजेपी को झटका जरूर लगेगा।

जेडीयू ने भाजपा को दिया झटका

जेडीयू के पश्चिम बंगाल अध्यक्ष गुलाम रसूल बलियावी के मुताबिक चौथे चरण से जेडीयू के उम्मीदवार बंगाल चुनाव में मैदान में दिखेंगे।पहले चरण के लिए पांच उम्मीदवारों को टिकट दिए गए थे लेकिन उनमें से चार के नामांकन खारिज हो गए। ऐसा नामांकन पत्र में गलतियों की वजह से हुआ।पार्टी से मिली जानकारी के मुताबिक शुरुआत में प्रत्याशियों के नामांकन रद्द होने के बाद सही तरीके से फॉर्म भरे गए।बंगाल में दूसरे और तीसरे चरण के लिए करीब छह प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं।वहीं पार्टी की ओर से कहा गया कि चौथे चरण से संख्या में बढ़ोतरी होगी। बंगाल में जेडीयू ने बिहार और पूर्वांचल मूल के लोगों को सिंबल दिए हैं।जेडीयू के प्रत्याशियों को सिंबल देने के बाद सवाल खड़ा हो गया है कि क्या नीतीश कुमार अपने प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने बंगाल जाएंगे। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल पायी है कि नीतीश कुमार प्रचार के लिए जाएंगे या फिर नहीं।नीतीश कुमार के प्रचार पर असमंजस के बीच खबर है कि जेडीयू के प्रचार में बिहार के मंत्री और विधायक बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *