Responsive Menu
Add more content here...
January 15, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • महाराष्ट्र
  • एम्स डायरेक्टर गुलेरिया बोले- कोरोना का नया वैरिएंट खतरनाक है इसके प्रमाण नहीं

एम्स डायरेक्टर गुलेरिया बोले- कोरोना का नया वैरिएंट खतरनाक है इसके प्रमाण नहीं

By Shakti Prakash Shrivastva on July 1, 2021
0 518 Views

नयी दिल्ली, (एजेंसी)कोरोना के नए वैरिएंट डेल्टा प्लस को लेकर सरकार और जनता दोनों में तरह- तरह की आशंकाएं हैं। सभी इसे डेल्टा वैरिएंट से अधिक खतरनाक मान कर चल रहे हैं। जबकि अभी तक कोरोना वायरस के बारे में सर्वाधिक सही साबित होने वाले तथ्य रखने वाले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के डाइरेक्टर रणदीप गुलेरिया का मानना अलग है। उनके मुताबिक अभी तक कहीं कोई ऐसा डेटा नहीं मिला है, जिसके आधार पर यह कहा जा सके कि डेल्टा प्लस वैरिएंट के चलते ज्यादा मौतें हुई हैं या इसका संक्रमण तेजी से फैल रहा है। श्री गुलेरिया का तो ये मानना है कि यदि कोरोना से निपटने के लिए तय प्रोटोकॉल का पालन किया जाए तो हम किसी भी नए उभरने वाले वैरिएंट से सुरक्षित रहेंगे।

कोरोना वैक्सीन की दो अलग-अलग डोज दिये जाने के बाबत उनका मानना है कि इस बारे में और स्टडी किए जाने की जरूरत है। भारत में डेल्टा से ही बने डेल्टा प्लस वैरिएंट का पहला मामला 11 जून को मिला था। अब तक भारत समेत 12 देशों में इसके केस मिल चुके हैं। देश में राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु और कर्नाटक समेत 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में डेल्टा प्लस वैरिएंट के केस मिले हैं। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक देश भर में अब तक डेल्टा प्लस वैरिएंट के 51 केस मिल चुके हैं। अब तक कोरोना की बुरी मार झेलने वाले महाराष्ट्र में ही इसके भी सबसे ज्यादा केस मिले हैं। इसके बाद मध्य प्रदेश और केरल का स्थान है।

 

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *