Responsive Menu
Add more content here...
April 21, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

सैनिटरी पैड पर राहुल गांधी…

By Shakti Prakash Shrivastva on July 7, 2025
0 122 Views

                                                                                शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव
सियासत में सियासी गतिविधियों के अलावा अब क्या-क्या होने लगा है और क्यों होने लगा है यह आम आदमी के समझ से परे है। बल्कि ये कहें कि यह मनोविज्ञान के लिए शोध का विषय है तो ज्यादा मुफीद होगा। उदाहरण के तौर पर पहले के समय सियासत में अगर कभी सत्ता का विरोध करना होता था तो लोग या सियासी दल लोकतान्त्रिक तरीके से इसका विरोध करते थे। सकारात्मक भी कुछ करना होता था तो उसकी भी मर्यादा थी। लेकिन अब विरोध के लिए भी अश्लील पोस्टर, बैनर लगाना, टीवी चैनलों के डिबेट में गाली-गलौज करने जैसे बहुतेरे बेमतलब के प्रयोग किए जा रहे हैं। लेकिन अभी बिहार में जो अभिनव प्रयोग हुआ है वो इससे भी दो कदम आगे है। चुनावों के दौरान आप सभी ने सुना होगा कि शराब, साड़ी, पैसा, चूड़ी, कपड़ा जैसे सामान मतदाताओं को बांटकर लुभाने के प्रयास किए जाते रहे हैं बल्कि कहें कि किए जाते हैं। ऐसे में बिहार चुनाव के पहले सियासी दलों द्वारा की जा रही कवायद के क्रम में कांग्रेस ने मतदाताओं को रिझाने के लिए अलग किस्म का काम शुरू किया है। पटना में कांग्रेस पार्टी की तरफ से महिलाओं के इस्तेमाल वाला सैनिटरी पैड वितरित किए जा रहे हैं। उस पैड पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर छपी हुई है।
बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने है। राज्य की सियासत करने वाले दलों के अलावा केंद्र की सियासत करने वाली पार्टियां भी अपने-अपने तरह से यहाँ जोर-आजमाइश में लगी हुई है। बिहार की सियासत में अपने अस्तित्व के संकट से जूझ रही कांग्रेस भी तरह-तरह के अभिनव प्रयोग कर अपनी वापसी करना चाहती है। इस क्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार द्वारा महिलाओं में मुफ्त सेनेटरी पैड बांटने की घोषणा की गयी है। जो पैड बांटे जा रहे हैं उन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर छपी है।
इस घोषणा से बिहार की सियासत और गरम हो गयी है। सियासी दलों में बीजेपी ने कांग्रेस नेता के इस घोषणा को सियासी तौर पर लपक लिया। बीजेपी प्रवक्ता कुन्दन कृष्ण कांग्रेस पर हमलावर हो गए। उन्होने इस कदम को कांग्रेस का मानसिक दिवालियापन और चापलूसी की पराकाष्ठा बताया है। उनकी मुताबिक राज्य सरकार महिलाओं के लिए पहले से ही सैनिटरी पैड का वितरण कर रही है।
बीजेपी प्रवक्ता कुंदन कृष्ण ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेसी चापलूसी की होड़ में कुछ भी कर रहे हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वे किस हद तक जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार, महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर घर तक सरकारी पैसे से सेनेटरी पैड पहुंचा रही है। उन्होने कहा कि पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर लगाना मानसिक दिवालियापन की पराकाष्ठा है। बीजेपी प्रवक्ता ने कांग्रेस के इस कृत्य पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि एक तो नेता नीम है ऊपर से कांग्रेस की चापलूसी नीम पर करेला चढ़ा जैसा हो गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *