Responsive Menu
Add more content here...
April 28, 2024
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • यूपी पंचायत चुनाव:चौथे चरण में वोटिंग जारी,फर्रुखाबाद में पोलिंग बूथ से मतपत्र चोरी होने के बाद हंगामा

यूपी पंचायत चुनाव:चौथे चरण में वोटिंग जारी,फर्रुखाबाद में पोलिंग बूथ से मतपत्र चोरी होने के बाद हंगामा

By Nikhil Pal on April 29, 2021
0 233 Views

लखनऊ-उत्तर प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे और आखिरी चरण में मतदान गुरुवार सुबह 7 बजे शुरू हो गया। इस चरण में 17 जिलों में मतदान हो रहे हैं।इन जिलों में आज सुबह सात बजे मतदान शुरू हुए और शाम छह बजे तक जितने भी लोग मतदान केन्द्र के परिसर में लाइन में लगे होंगे उन्हें वोट देने का मौका मिलेगा। प्रत्येक मतदान केन्द्र में आवश्यकतानुसार सेनेटाइजर, मास्क आदि की पर्याप्त व्यवस्था होगी और नियमानुसार सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए मतदान कराए जा रहे हैं।फर्रुखाबाद में विकासखंड बढ़पुर की ग्राम पंचायत जैतपुर के पोलिंग बूथ संख्या 116 पर रात में किसी समय प्रधान पद के लगभग 500 मतपत्र चोरी हो गए हैं।जिसके बाद स्थानीय लोगों ने हंगामा किया।घटना की जानकारी होते ही जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा भी मौके पर पहुंचे हैं। यह लोग ग्रामीणों को समझाने में लगे हैं।

17 जिलों में हो रहा है मतदान

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पीठासीन अधिकारी रोबिन मिशेल की तबीयत खराब होने पर वह रात को घर चले गए थे। सुबह इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। वहां पर पोलिंग रोक दी गई। हंगामा होते देख मतदान अधिकारी ने पोलिंग बूथ से मतपत्र चोरी होने की सूचना सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट को दी। दोनों अधिकारियों ने घटना के संबंध में डीएम मानवेंद्र सिंह को जानकारी दी।इसके बाद डीएम के आदेश पर एसडीएम सुनील कुमार और सीओ सोहराब आलम पुलिस बल के साथ पहुंचे। घटनास्थल पर ग्रामीणों का हंगामा जारी है। घटना की जानकारी होते ही जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा भी मौके पर पहुंचे हैं। यह लोग ग्रामीणों को समझाने में लगे हैं।वही अलीगढ़ के जवां क्षेत्र की ग्राम पंचायत नगौला के प्रधान प्रत्याशी कौशल कुमार की सुबह चार बजे मौत हो गई। निर्धारित समय पर मतदान शुरू हो गया, जिसे रुकवाने के लिए गांव के लोगों ने लिखित में दिया है। अधिकारियों ने मतदान रुकवाने से मना कर दिया है। जोनल मजिस्ट्रेट संजीव कुमार ओझा व सीओ सिविल लाइन अनिल कुमार समानिया ने बताया कि प्रधान प्रत्याशी का निधन होने की सूचना उच्चाधिकारियों तक भी दे दी गई है। फिलहाल मतदान नहीं रोका जा सकता, लेकिन गणना नहीं कराई जाएगी।बता दें कि प्रदेश में पहले चरण का मतदान 15 अप्रैल को हुआ था। जिसमें 18 जिलों 71 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके बाद तो मतदान प्रतिशत बढ़ता ही चला गया। 19 अप्रैल को 20 जिलों में 73 प्रतिशत और 26 अप्रैल को 20 जिलों में 73.50 प्रतिशत मतदान हुआ था। अब आज भी 17 जिलों के मतदाता जोश में हैं और इनका प्रयास बीते तीन चरण के रिकॉर्ड को तोडऩे का है। बीते तीन चरण में मतपेटिका लूटने, इनमें पानी तथा स्याही डालने के साथ ही मारपीट तथा फायरिंग हुई थी। इन सभी को देखते हुए आज सुरक्षा कर्मी बेहद मुस्तैद हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *