Responsive Menu
Add more content here...
April 19, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • यूपी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष का तलाक !

यूपी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष का तलाक !

By Shakti Prakash Shrivastva on January 21, 2026
0 128 Views

                                                       शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बाद अब उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के परिवार में भी बेटे-बहू को लेकर उथल-पुथल मच गयी है। यहाँ मामला मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र से जुड़ा हुआ है। पुत्र प्रतीक यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इन्स्टाग्राम पर पोस्ट कर यह जानकारी सार्वजनिक करते हुए अपनी पत्नी और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव से तलाक लेने का ऐलान किया है।
इस जानकारी से प्रदेश के सियासी हल्के में चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है। लोग इसे देश के दो प्रतिष्ठित यादव परिवारों के संस्कारिक पतन के तौर पर देख रहे हैं। क्योंकि चंद माह पहले ही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे और प्रदेश के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव का महिलाओं से सम्बन्धों को लेकर उन्हे न केवल परिवार से बेदखल किया था बल्कि अपनी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल से भी बाहर कर दिया था। अब मुलायम सिंह यादव के प्रतिष्ठित यादव कुनबे में यह स्थिति एकबारगी कुनबे के संस्कार पर प्रहार करने वाली साबित हो रही है।
हुआ ये कि प्रतीक यादव ने अपने @iamprateekyadav नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से की गई पोस्ट पर लिखा कि मैं अपर्णा यादव को जल्द से जल्द तलाक देने जा रहा हूं। उन्होंने मेरे परिवार के रिश्ते खराब कर दिए। बस मशहूर और असरदार बनना चाहती हैं। अभी, मेरी मेंटल हेल्थ बहुत खराब है। लेकिन, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि उन्हें सिर्फ़ अपनी ही चिंता है। मैं बदकिस्मत था कि मेरी शादी उनसे हुई।
हालांकि दूसरी तरफ अपर्णा यादव की टीम से जुड़े लोगों ने पोस्ट पर प्रश्न खड़े करते हुए उसी ही को फर्जी बता दिया है। टीम की मुताबिक प्रतीक का अकाउंट हैक हो गया है।
2011 में अपर्णा यादव और मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक यादव के साथ शादी बहुत धूमधाम से हुई थी। हालांकि दोनों में दोस्ती लगभग आठ सालों से थी। यह बात बकायदा अपर्णा यादव ने अपने एक इंटरव्यू में कही थी। इन दोनों की शादी उन दिनों की सर्वाधिक चर्चित शादियों में से एक थी। इसमें अनिल अंबानी, अमिताभ बच्चन सरीखे सेलिब्रेटीज शरीक हुए थे।
अर्पणा बिष्ट यादव ने ब्रिटेन की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल पॉलिटिक्स में मास्टर डिग्री हासिल की है जबकि प्रतीक यादव लीड्स यूनिवर्सिटी के मैनेजमेंट डिग्री धारक है। इनकी एक बेटी प्रथमा भी है। प्रतीक का अपना जिम बिजनेस है जबकि अपर्णा यादव एक हर्ष संस्था चलाती हैं। अपर्णा समाज सेवा के साथ ही शास्त्रीय संगीत में भी पारंगत हैं। अपर्णा को गाने का शौक है। वो एक लोक गायिका भी हैं। दोनों लोग एनिमल लवर हैं। अक्सर पेट्स के साथ सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट देखने को मिल जाती है।
अपर्णा वर्तमान में यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। अब अचानक यह तलाक की बात सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। देर-सबेर कहानी के पीछे की असल कहानी का भी खुलासा हो ही जाएगा कि आखिर अचानक ऐसा क्यों हो गया

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *