Responsive Menu
Add more content here...
January 16, 2025
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • विविधा
  • राजस्थान में लाकडाउन अब 8 जून तक, गाइडलाइन जारी

राजस्थान में लाकडाउन अब 8 जून तक, गाइडलाइन जारी

By Shakti Prakash Shrivastva on May 24, 2021
0 329 Views

जयपुर,(ब्यूरो)। कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से राजस्थान में लगाया गया लॉकडाउन एक बार फिर बढ़ा दिया गया है। इस बार इसे 8 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में सीएम अशोक गहलोत ने आधिकारिक घोषणा करते हुए साथ ही नई गाइडलाइन भी जारी कर दी है। लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने को लेकर मंत्रिपरिषद ने रविवार को हुई बैठक में सुझाव दिया था, जिसे सीएम ने मंजूरी दे दी।

नई गाइडलाइन के अनुसार शुक्रवार 28 मई दोपहर 1200 बजे से मंगलवार 1 जून प्रातः 500 बजे तक और शुक्रवार 4 जून दोपहर 1200 बजे से मंगलवार 8 जून 500 बजे तक बाजार बंद रहेंगे। हालांकि आवश्यक सेवाओं को पहले की तरह ही जारी रखा जाएगा।  वहीं सावर्जनिक स्थानों पर फेस मास्क न लगाने पर 500 की जगह अब 1000 रुपये जुर्माना राशि ली जाएगी।  इसके अलावा विवाह समारोह को भी 30 जून तक स्थगित किया गया है, वहीं दुकानों पर लोगों की ओर से सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने पर दुकानदार पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।

प्रदेश में लगे लॉकडाउन के दौरान मेडिकल की दुकानें दिन में 24 घंटे राशन की दुकानें प्रतिदिन सुबह 1000 से शाम 400 बजे तक, ऑप्टिकल्स की दुकानें मंगलवार से शुक्रवार को सुबह 600 बजे से 1100 बजे तक, सब्जी.फल के ठेले रोजाना सुबह 600 से शाम 500 बजे तक, डेयरी दूध की दुकानें रोजाना सुबह 600 से 1100 बजे तक व शाम 500 से 700 बजे तक और मंडियां, फल सब्जियों फूल मालाओं की दुकानों को रोजाना सुबह 600 से 1100 बजे तक खोलने की अनुमति होगी। इसके अलावा इंदिरा रसोई और प्रोसेस फूड की होम डिलीवरी रोजाना 900 बजे तक एवं ई.मित्र सेवाएं शाम 400 बजे तक खुलेंगी।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *