Responsive Menu
Add more content here...
March 9, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • बीजेपी को झटका : पूर्व बीजेपी एमएलसी ने थामा रालोद का हाथ, कहा दिशाविहीन हो गयी है पार्टी

बीजेपी को झटका : पूर्व बीजेपी एमएलसी ने थामा रालोद का हाथ, कहा दिशाविहीन हो गयी है पार्टी

By Shakti Prakash Shrivastva on August 13, 2021
0 709 Views

मेरठ, (संवाददाता)। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान आंदोलन का असर अब बीजेपी जैसी पार्टी पर कमोबेश दिखना शुरू हो गया है। इलाके में विपरीत परिस्थितियों में भी पार्टी के साथ मजबूती के साथ खड़े रहने वाले कद्दावर बीजेपी नेता डॉ राजकुमार त्यागी का पार्टी का साथ छोड़ शुक्रवार को रालोद का दामन थामना इसके आगाज के रूप में देखा जा रहा है। 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले मेरठ क्षेत्र में इसे बीजेपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

जनसंघ के जमाने से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े पुराने कार्यकर्ता और किसानों का बड़ा चेहरा रहे डॉ राजकुमार त्यागी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय लोकदल का दामन थाम लिया। दिल्ली में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने डॉ त्यागी को राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) की सदस्यता ग्रहण कराकर पार्टी में उनका स्वागत किया। डॉ राजकुमार की मुताबिक बीजेपी सरकार जिस तरह किसानों का शोषण कर रही है, किसानों की अनदेखी हो रही है वो ठीक नहीं है। जिस जनसेवा के उद्देश्य से पार्टी स्थापित हुई थी वो अब गायब हैं, इसलिए बदलाव करना पड़ा। सच्चाई तो ये है कि पार्टी आज दिशाविहीन हो गयी है। किसानों के मुद्दों को लेकर काफी दिनों से मन व्यथित था। किसानों के लिए देश में जो होना चाहिए था वो नहीं हुआ। अभी 8-9 महीने से किसान धरने पर बैठे है। उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। किसानों को फसलों का समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा। समाज में आर्थिक असमानता लगातार बढ़ती जा रही है। पार्टी में और तरह के मुद्दे आ गए हैं। समाज को एकजुट करने के लिए जो सद्भावना होनी चाहिए उसमें कमी आ रही है। आज बीजेपी  आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे लोगो वाली शुरुआती  पार्टी नहीं रही। आज ये सभी मुख्यधारा से अलग-थलग पड़े हैं। पार्टी में जो विचारधारा लेकर चले थे वो गायब हैं। गोविंदाचार्य जी कहते थे भाजपा का चाल, चरित्र भिन्न है वो अब किसी दूसरी दिशा में भिन्न नजर आ रहा है। विकास नीचे तबके से शुरू होना चाहिए 74 साल बाद भी आदमी रिक्शा खींच रहा है। डॉ त्यागी के अनुसार गरीब को 2 किलो चावल देने से किसी की गरीबी दूर नहीं हो जाएगी। किसान सम्मान निधि में 16 रुपए रोज दे रहे हैं 16 रुपए में ब्रेड की पैकेट भी नहीं आती। 500 रुपए महीना देकर डंका पीट रहे हैं कि किसानों का हित किया है लेकिन वो हित दिखता नहीं हैं। चार दशकों से बीजेपी में एक्टिव डॉ त्यागी मेरठ में भाजपा पश्चिम क्षेत्र से 3 बार के क्षेत्रीय अध्यक्ष और 2 बार MLC रहे। मोदीनगर निवाड़ी गांव के मूल निवासी डॉ त्यागी गढ़ रोड मीरा एंक्लेव में रहते हैं। पानीपत में पॉलिटकल साइंस के प्रोफेसर रहे हैं। इनके बाबाजी किशोरी लाल त्यागी ने 1962 में जनसंघ से चुनाव लड़ा। दो बार चुनाव लड़ा मगर हार गए। युवावस्था में बाबाजी के साथ ही पार्टी से जुड़ा। 1987 से पूरी तरह एक्टिव हुआ। 1997 से 2008 तक लगातार क्षेत्रीय अध्यक्ष रहा। तब गाजियाबाद क्षेत्रीय कार्यालय था। 2003-2009 तक 2 बार विपक्ष में एमएलसी रहा। 1993 में मेरठ खरखौदा सीट से नामांकन किया हालांकि मेरे नामांकन को निरस्त कराकर पार्टी ने रातोंरात कांग्रेस से आए जयपाल सिंह को टिकट दे दिया। लेकिन कभी पार्टी का साथ नहीं छोड़ा। डॉ त्यागी की वजह से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी को किसानो को साधने में अब नयी दिक्कतें पेश आ सकती हैं।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *