Responsive Menu
Add more content here...
July 21, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • बिहार / झारखंड
  • बिहार:दागी मंत्रियों की सूची लेकर विधानसभा पहुंचे तेजस्वी, विधानसभा अध्यक्ष को दिया सबूत

बिहार:दागी मंत्रियों की सूची लेकर विधानसभा पहुंचे तेजस्वी, विधानसभा अध्यक्ष को दिया सबूत

By Nikhil Pal on March 19, 2021
0 566 Views

पटना-बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा किया था कि सरकार में लगभग 60 फीसदी नेगा दागी हैं, जिनका सबूत तेजस्वी यादव के पास है।नीतीश कैबिनेट के 31 मंत्रियों में से 18 यानी 64 प्रतिशत मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सरकार पर लगातार हमलावर हैं। तेजस्वी यादव ने पहले भी दागी मंत्रियों को लेकर बिहार सरकार पर हमला बोला है।

स्पीकर को तेजस्वी ने सौंपी सूची

अब एक बार फिर तेजस्वी यादव आज दागी मंत्रियों का मामला विधानसभा में उठाने वाले हैं।इससे पहले तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को विधानसभा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दागी मंत्रियों को लेकर सरकार पर हमला बोला और बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा को दागी मंत्रियों की लिस्ट सौंपी।तेजस्वी यादव ने मंत्री रामसूरत राय पर लगे आरोपों को लेकर एक बार फिर सरकार पर हमला बोला और कहा कि सरकार अपने मंत्री को बचा रही है। लेकिन उनके खिलाफ सारे सबूत आज विधानसभा अध्यक्ष को दिया।प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश सरकार के 60 फीसदी से ज्यादा मंत्री दागी हैं। किसी पर आरोप लगाने के पहले विधानसभा अध्यक्ष ने तथ्य भी मांगा था. इसे लेकर ही आज मैं पूरी तथ्यों की रिपोर्ट विधानसभा अध्यक्ष को सौपने जा रहा हूं।एडीआर की रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया कितने मंत्रियों पर कौन कौन से आरोप हैं। एडीआर की रिपोर्ट मैं विधान सभा अध्यक्ष को सौपने जा रहा हूं।इसमे पूरी जानकारी है।18 में 14 मंत्री पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, उन आपराधिक मामलों का व्यक्तिगत डाटा भी मैं विधान सभा अध्यक्ष को सौपने जा रहा हूं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *