Responsive Menu
Add more content here...
July 22, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • Uncategorized
  • नासिक के अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक; 22 मरीजों की मौत, 12 गंभीर
April 21, 2021

नासिक के अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक; 22 मरीजों की मौत, 12 गंभीर

By 0 685 Views

नासिक(एजेंसी)- देश में कोरोना वायरस के कहर के बीच महाराष्ट्र के नासिक में बड़ा हादसा हो गया है। यहां स्थित डॉक्टर जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक हो गया है।हादसे में 22 मरीजों की मौत हो गई है।वहीं, 12 लोगों की हालत गंभीर है।रिपोर्ट्स में बताया गया है कि टैंकर भरने के दौरान यह रिसाव हुआ है।रिसाव होने की वजह से अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन फैल गई थी। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मामले की जांच की मांग की है। राज्य सरकार में मंत्री राजेंद्र शिंगणे ने जांच के आदेश दिए हैं।

मामले की जांच के आदेश

टैंक में से हुए रिसाव के चलते पूरे इलाके में ऑक्सीजन फैल गई थी। खबर है कि इस दौरान अस्पताल में 25 मरीजों का इलाज वेंटिलेटर पर जारी था।कई मरीजों का हालत गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा 60 से ज्यादा मरीजों को ऑक्सीजन दी जा रही थी।महाराष्ट्र देश का कोरोना वायरस महामारी से सबसे प्रभावित राज्य है।समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा ‘नासिक में टैंकर के वाल्व लीकेज के चलते बड़े स्तर पर ऑक्सीजन का रिसाव हुआ है।’ उन्होंने कहा ‘जिस अस्पताल पर यह जा रही थी, वहां इसका निश्चित असर हुआ होगा, लेकिन मुझे अभी और जानकारी जुटाना बाकी है। हम और जानकारी जुटाने के बाद प्रेस नोट जारी करेंगे।’बता दें कि कोरोना के बढ़ते केस के बीच महाराष्ट्र के कई जिलों में ऑक्सिजन की भारी कमी है। इसकी वजह से आए दिन मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। राज्य सरकार ने भी केंद्र से अनुरोध किया था कि हवाई मार्ग के जरिए ऑक्सिजन की सप्लाई राज्य में करवाई जाए। ताकि मरीजों को सही समय पर ऑक्सिजन मुहैया हो सके और उनकी जान बचाई जा सके।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *