Responsive Menu
Add more content here...
March 9, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • कोरोना की दूसरी लहर का जिम्मेदार ‘डेल्टा वैरिएंट’ अधिक खतरनाक

कोरोना की दूसरी लहर का जिम्मेदार ‘डेल्टा वैरिएंट’ अधिक खतरनाक

By Shakti Prakash Shrivastva on June 4, 2021
0 576 Views

नयी दिल्ली, (संवाददाता)  देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर पिछले साल आए पहले लहर से कहीं अधिक खतरनाक साबित हुई। इस दूसरी लहर का जिम्मेदार जिस डेल्टा वैरिएंट को बताया गया वो अल्फा वैरिएंट से अधिक संक्रामक है। वैज्ञानिकों द्वारा जब कोविड की दूसरी लहर के कारणों पर शोध किया गया तो यह पता चला। नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (NCDC) और INSACOG (भारत में जीनोम सीक्‍वेंसिंग करने वाली लैब्‍स का संघ) द्वारा किए गए शोध के अनुसार B.1.617 वैरिएंट व इसका ही रूप B.1.617.2 शुरू में संक्रमण के मामलों में अधिकता का जिम्मेवार था। यह वैरिएंट अल्फा वैरिएंट (B.1.1.7) से 50 फीसद अधिक संक्रामक पाया गया।

कोरोना के इस डेल्टा वैरिएंट को भारत में हुई जन हानि का सबसे बड़ा दोषी माना गया। अब तक देश में इस वैरिएंट के 12 हजार से अधिक मामले पाए गए हैं। शोध में कोरोना वैक्सीन की खुराक लेने के बावजूद इस वैरिएंट के संक्रमण का खतरा अधिक पाया गया है। जबकि अल्फा वैरिएंट में वैक्सीनेशन के बाद खतरा न के बराबर है। डेल्टा वैरिएंट वैसे तो सबसे अधिक राजधानी दिल्ली में है लेकिन यह देश के करीब-करीब सभी राज्यों में है। इससे संक्रमण के मामले आंध्र प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा और तेलंगाना में आए हैं। देश में इस वैरिएंट के कुल 12200 मामले मिले हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *