Responsive Menu
Add more content here...
April 28, 2024
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • पूर्वांचल न्यूज
  • UP में नाइट कर्फ़्यू अब 1 घंटा कम : 10 बजे रात तक खुलेंगे बाजार, वीकेंड लाकडाऊन अभी रहेगा

UP में नाइट कर्फ़्यू अब 1 घंटा कम : 10 बजे रात तक खुलेंगे बाजार, वीकेंड लाकडाऊन अभी रहेगा

By Shakti Prakash Shrivastva on July 11, 2021
0 366 Views

लखनऊ, (मुख्य संवाददाता)। उत्तर प्रदेश में कोरोना के मरीजों की लगातार कम होती संख्या को देखते हुए सरकार ने नाइट कर्फ़्यू के समय में एक घंटे की रियायत देते हुए बाजार को रात 10 बजे तक खोलने की इजाजत दे दी है। अब नाइट कर्फ्यू रात 9 की बजाए 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा। इस छूट के बावजूद सरकार ने  वीकेंड कर्फ्यू (शनिवार-रविवार) में किसी प्रकार की कोई ढील नहीं दी है। यह पूर्ववत ही लागू रहेगा। इस आशय का निर्णय रविवार को टीम-9 की बैठक में सीएम योगी ने लिया।

सरकार के इस निर्णय से व्यापारियों में खुशी का माहौल है। लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्रा की मुताबिक सरकार के इस फैसले से प्रदेश के करीब 20 लाख रिटेल कारोबारियों को फायदा होगा। क्योंकि शाम को ही व्यापार का समय होता है। गोरखपुर के होज़री कारोबारी राशिद नूर का भी मानना है कि इससे रिटेल व्यापार बढ़ेगा। क्योंकि खरीददार और दुकानदार दोनों को ही समय से घर वापस आने की जल्दी नहीं रहेगी। इत्मीनान से खरीददार शाम को पहले की तरह परिवार के साथ मूड बदलने के लिहाज से निकलेगा व बाजार भी करेगा। वहीं दुकानदार को भी दुकान बढ़ाने की जल्दी नहीं रहेगी। सरकार ने कोविड प्रोटोकाल के तहत पार्क, स्ट्रीट फूड, रेस्टोरेन्ट, माल आदि को पचास फीसद क्षमता के साथ 21 जून से ही खोल दिया है। इसका भी असर खरीददारों पर होगा। बाजार के साथ-साथ वो मनोरंजन के लिए भी निकलेंगे। निकलेंगे तो उसका कारोबार पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा। पूरे राज्य में पिछले 24 घंटे में 2.40 लाख कोविड सैंपल की जांच की गई। इसमें 125 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वर्तमान में प्रदेश में 1,594 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर 98.6% हो गई है। अब तक 3 करोड़ 71 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *