Responsive Menu
Add more content here...
August 19, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • देश में बीते 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 3.5 लाख से अधिक मामले, 2812 लोगों की मौत

देश में बीते 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 3.5 लाख से अधिक मामले, 2812 लोगों की मौत

By Nikhil Pal on April 26, 2021
0 525 Views

नई दिल्ली(एजेंसी)- भारत में कोरोना महामारी की स्थिति गंभीर बनी हुी है। पिछले कुछ दिनों से रोजाना संक्रमण के तीन लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में देश में 22.5 लाख से ज्यादा कोरोना के केस सामने आए हैं।पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के चपेट में 3,52,991 लोगों के मामले दर्ज किए गए वहीं अब तक 2812 लोगों की जान चली गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1,73,13,163 हो गया है और अब तक हुए मौतों का आंकड़ा 1,95,123 है।

3 लाख 52 हजार 991 नए केस

नए केसों के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,73,13,163 हो गई है तो वहीं 24 घंटे के अंदर कोरोना 2812 लोगों ने दम तोड़ा है, जिसके बाद मौत का आंकड़ा 1,95,123 पहुंच गया है, भारत में अब एक्टिव केस 28,13,658 हैं, जबकि 1,43,04,382 लोग ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं। कोरोना के नए मामलों की संख्या इस वक्त हर राज्य में बढ़ रही है,लेकिन दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र ऐसे राज्य हैं जहां पर केसों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ बेड्स की किल्लत भी बढ़ने लगी है। दिल्ली के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन आखिरी वक्त पर पहुंच रही है, लोगों को बेड्स नहीं मिल रहे हैं। यही हाल यूपी के लखनऊ, वाराणसी, कानपुर समेत कई अन्य शहरों का है। महाराष्ट्र में कोरोना के मामले हर रोज 60 हजार से अधिक ही आ रहे हैं, जो चिंता बढ़ा रहे हैं। हालांकि मुंबई में पिछले कुछ दिनों में केसों की संख्या घटने लगी है, जिससे कुछ राहत भी नज़र आती है लेकिन अभी भी संकट बरकरार है। 2019 के अंत में चीन से निकले घातक कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पूरी दुनिया अब तक महामारी से जूझ रही है लेकिन अभी भारत में कोहराम मचा है। हालांकि दुनिया के अन्य देशों से मदद मिलनी शुरू हो गई है।वही इस साल 16 जनवरी से शुरू कोरोना वायरस वैक्सीनेशन के अभियान के तहत अब तक देश में कोरोना वायरस की कुल 14,19,11,223 वैक्सीन लगाई जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, देश में रविवार तक कोरोना वायरस के लिए कुल 27,93,21,177 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 14,02,367 सैंपल कल टेस्ट किए गए। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 28,13,658 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,43,04,382 है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *