Responsive Menu
Add more content here...
May 20, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • बिहार / झारखंड
  • नेपाल में भूकंप के जोरदार झटके, बिहार में भी असर, घरों से बाहर निकले लोग

नेपाल में भूकंप के जोरदार झटके, बिहार में भी असर, घरों से बाहर निकले लोग

By Nikhil Pal on May 19, 2021
0 608 Views

पटना-भारत के पड़ोसी देश नेपाल में सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए। जानकारी के मुताबिक, नेपाल के पोखरा में भूकंप के झटके महसूस किए गए।इन झटकों की तीव्रता अच्‍छी-खासी थी और बिहार के सीमावर्ती इलाकों में भी इसे महसूस किया गया। एएनआइ ने बताया है कि इस भूकंप का केंद्र नेपाल के पोखरा से 35 किलोमीटर पूरब में था। पहले इस भूकंप की तीव्रता 5.3 बताई जा रही थी। अब दावा किया जा रहा है कि इस भूकंप की तीव्रता 5.8 है, जो नुकसान की दृष्टि से काफी अधिक है।

रिक्टर पैमाने पर 5.8 रही तीव्रता

सुबह पौने छह बजे नेपाल में 5.3 तीव्रता के भूकंप को दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि इसका केंद्र भूतल से करीब 10 किलोमीटर नीचे था। इसका केंद्र नेपाल के लामजुंग जिले के पोखरा के नजदीक था। यह क्षेत्र नेपाल की चीन से लगती सीमा के अधिक नजदीक है। हिमालय पर्वत शृंखला का यह इलाका भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील है। यहां आए भूकंप पहले भी बिहार के उत्‍तरी हिस्‍से को बुरी तरह प्रभावित करते रहे हैं।बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्‍च‍िमी चंपारण आदि जिलों में दो से तीन सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस करने की बात बताई जा रही है। इन क्षेत्रों में हुए किसी नुकसान की जानकारी अब तक नहीं मिली है।नेपाल के भूकंप अक्‍सर इस क्षेत्र को प्रभावित करते हैं। पोखरा जहां भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है, वह क्षेत्र बिहार के बेतिया शहर से करीब 300 किलोमीटर दूर है। फिलहाल बिहार में इस भूकंप की वजह से कोई बड़ा नुकसान होने की सूचना नहीं है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *