Responsive Menu
Add more content here...
January 15, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

सीएम योगी ने कहा- गांवों में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में बड़ी ज़िम्मेदारी ग्राम प्रधानों की

By Shakti Prakash Shrivastva on May 29, 2021
0 417 Views

लखनऊ, (संवाददाता)मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर के नवनिर्वाचित ग्राम पंचायतों को बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि गांवो में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में ग्राम प्रधानों की भूमिका महत्वपूर्ण है। वह गांवों में कोरोना जांच और टीकाकरण कराने में अपनी अहम भूमिका निभाएं। ‘मेरा गांव कोरोना मुक्त गांव’ का संदेश हर ग्रामवासी का लक्ष्य बनाने में अपना योगदान दें।उन्होने प्रधानो का आह्वान करते हुए कहा कि यह समय मदद का है। संवेदनशीलता का है। हमारी और आपकी परीक्षा का है। यथा संभव सभी की मदद करें।

यह बातें मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को ग्राम प्रधानों से वर्चुअली सम्बोधन में कहीं। सम्बोधन कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री के साथ  राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी माजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायतों में एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का भाव होना चाहिए। ग्राम प्रधान के रूप में आप सभी अपने-अपने गांवों की निगरानी समितियों के अध्यक्ष हैं। हमारी निगरानी समितियों ने अब तक बहुत ही अच्छा कार्य किया है। अब आप की देखरेख में यह कार्य तेजी से और आगे बढ़ेगा।

सीएम ने कोरोना संबंधी सीख देते हुए ग्राम प्रधानों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि गांव में बाहर से कोई भी आए तो उसकी जांच करवाएं। सीएम ने उन्हें आगाह करते हुए कहा कि यह कोरोना बहरूपिया है और धूर्त भी है। खुद भी सजग रहें और अपने ग्राम वासियों को भी जागरूक करें।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *