Responsive Menu
Add more content here...
May 20, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

‘पनियरा’ विजय की हुंकार भरी प्रियंका ने…

By Shakti Prakash Shrivastva on February 26, 2022
0 481 Views

महराजगंज,(संवाददाता)। कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने शनिवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के कई विधानसभाओं सहित अगल-बगल की सीटों का तूफानी दौरा किया। जिले के पनियरा विधानसभा क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी शर्देंदु कुमार पाण्डेय के पक्ष में पंचायत इंटर कालेज परतावल में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होने न केवल पिछली सरकारों की नाकामिया गिनाई बल्कि उनसे सबक लेते हुए आमजन से राज्य की खुशहाली के लिए कांग्रेस को विजयी बनाने की पुरजोर अपील की। उन्होने कहा कि कांग्रेस धर्म, जाति की राजनीति नहीं बल्कि विकास की राजनीति करती है। बीजेपी सरकार पर तंज़ करते हुए उन्होने कहा कि बेरोगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने कुछ काम नहीं किया। यूपी का किसान बदहाल है। छुट्टा पशु फसलों को बर्बाद कर दे रहे हैं, लेकिन सरकार के पास इसका कोई समाधान नहीं है। कांग्रेस की सरकार बनी तो छुट्टा पशुओं की देखभाल करने वाले को प्रोत्साहन राशि मिलेगी। भाजपा सरकार ने रोजगार मिलने वाली संस्थाओं को बेच डाला। श्रीमती गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहा है। घोषणा पत्र में किए सारे वादे को कांग्रेस पूरा करेगी। समाज के हर वर्ग के हित के लिए कांग्रेस काम करेगी। नौजवानों के लिए रोजगार की व्यवस्था की जाएगी। परतावल के अलावा श्रीमती गांधी फूलमनहां इंटर कॉलेज, फरेंदा और महात्मा बुद्ध इंटर कॉलेज, बुद्धनगर, अड्डा बाजार में भी पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव के संबंध में आज कुछ बातें करने आई हूं। चुनाव के दौरान आपने बहुत से नेताओं का भाषण सुना होगा। आप यह सोचते होंगे की नेता आते हैं और बड़ी-बड़ी बातें करके चले जाते हैं। आपको मालूम है कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। नौजवानों की ऊर्जा सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में है सबसे ज्यादा हुनर उत्तर प्रदेश में है। मेरे ख्याल से सबसे ज्यादा उपजाऊ जमीन उत्तर प्रदेश में है। इसका मतलब है कि उत्तर प्रदेश में योग्यता बहुत है, काबिलियत बहुत है। कभी आपने सोचा है कि फिर आपका प्रदेश विकसित क्यों नहीं है। किसी भी नौजवानों को रोजगार नहीं मिला। बेरोजगारी महंगाई किसानों की समस्याएं छोटे-छोटे दुकानदारों व्यापारियों की बहुत सी समस्या है। उत्तर प्रदेश बहुत आगे बढ़ सकता था। यहां बहुत सी विकास की सम्भावनाएं हैं। आज यहां विकास के नाम पर कुछ नहीं है। सिर्फ बड़े-बड़े विज्ञापन है, जिन पर भाजपा करोड़ों रुपये खर्च कर रही है।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *