पटना-महिला दिवस (International Women’s Day) के अवसर पर बिहार की महिला विधायकों ने जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने ‘दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती कहकर ठगते हो, विधान सभा में आरक्षण देने से डरते हो’ के नारे लगाते हुए आरक्षण की मांग की। विधानसभा के अंदर भी महिला दिवस की चर्चा होती रही। विधायक भागीरथी देवी ने तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिला उत्थानके कार्यों को याद करते हुए कहा कि उनके इलाके थरुहट में ताे महिलाएं नीतीश कुमार की पूजा करतीं हैं। महिला दिवस पर सदन में मजाकिया अंदाज भी दिखा। उर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव ने ‘पुरुष दिवस’ (Men’s Day) की जरूरत भी बताई।
उर्जा मंत्री बोले: मर्द दिवस भी हो
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सदन के अंदर और बाहर आधी आबादी के मुद्दों-मसलों पर खूब विमर्श हुआ। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सदन में महिला विधायकों के सवालों को तरजीह दी। सरकार से उनके उत्तर दिलवाए। परिसर में हल्ला-हंगामा हुआ। नारेबाजी भी हुई। महिला विधायकों ने संसदीय व्यवस्था में भी आधी आबादी के लिए 50 फीसद आरक्षण की मांग की। सारी गतिविधियों को देखते हुए स्पीकर ने कहा भी कि महिलाओं में अपने अधिकारों के प्रति पहले से ज्यादा जागरूकता आ गई है।विधानमंडल के बजट सत्र के 12वें दिन सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले पक्ष-विपक्ष की महिला विधायकों ने पंचायती राज व्यवस्था की तरह संसदीय व्यवस्था में भी आधी आबादी के लिए आरक्षण की मांग की। इस मुद्दे पर सभी दलों की महिलाएं एक दिखीं। सबका सीधा आरोप था कि महिलाओं को दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती कहकर ठगते हो और विधानसभा में आरक्षण देने से डरते हो। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अरुणा देवी, कांग्रेस (Congress) की प्रतिमा कुमार, तथा राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की मंजू अग्रवाल व संगीता कुमारी ने विधानसभा में आधी आबादी को 50 फीसद आरक्षण (Reservation) देने की मांग की। उन्होंने पोस्टरों के माध्यम से भी अपनी मांग रखी।मुद्दा बनाकर प्रदर्शन किया। आरजेडी विधायकों ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के शासनकाल में महिलाओं पर अत्याचार होता रहा है। विधानमंडल गेट पर प्रदर्शन करते हुए आरजेडी विधायकाें ने महिलाओं पर अत्याचार (Woman Atrocity) बंद करने की मांग की। वामपंथी दलों (Left Parties) के विधायकों ने भी महिलाओं के उत्थान की मांग की।