Responsive Menu
Add more content here...
June 17, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

गोवंश तस्करी का पर्दाफाश, 35 गोवंश सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

By Shakti Prakash Shrivastva on May 23, 2021
0 498 Views

चन्दौली,(संवाददाता)राज्य मे सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार की प्राथमिकता में शुमार होने के बाद भी गोतस्करी पर बहुत प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है। रविवार को सैयदराजा पुलिस ने हाइवे पर चेकिंग करते समय गोवंश लदे दो ट्रक समेत तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है।

गोवंश की तस्करी संबंधी खबर मिलने पर चौकन्नी सैयदराजा पुलिस ने शनिवार को बरठी एरिया में हाइवे पर चेकिंग करते समय दो ट्रक गोवंश सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। ट्रकों में 35 की संख्या में गोवंश वध के लिए पश्चिम बंगाल ले जाये जा रहे थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *