Responsive Menu
Add more content here...
February 16, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • पूर्वांचल न्यूज
  • कोरोना संक्रमण के कारण टलीं यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, 20 मई के बाद तय होगी नई तारीख

कोरोना संक्रमण के कारण टलीं यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, 20 मई के बाद तय होगी नई तारीख

By Nikhil Pal on April 15, 2021
0 449 Views

लखनऊ-कोरोना संक्रमण को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षाएं 20 मई तक स्थगित कर दी हैं। यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं भी 15 मई तक टाल दी गई हैं। रुहेलखण्ड यूनिवर्सिटी दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में फैसला लिया गया है।इससे पहले उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने बुधवार को कहा था कि यूपी बोर्ड की तारीखों पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना पीक का आकलन समय-समय पर किया जा रहा है। हमारे 19 अधिकारी जो बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित हैं, इनमें से 17 अधिकारी संक्रमित हैं।

15 मई तक स्कूल-कॉलेज बंद रखने का आदेश

बरेली के एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह के ऑनलाइन संबोधन के दौरान गुरुवार को डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को भी 20 मई तक के लिए स्थगित किया जा रहा है। इसी तरह विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं और ऑनलाइन कक्षाओं को 15 मई तक लिए स्थगित किया जा रहा है। इसके बाद मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बैठक कर आगे का निर्णय लिया जाएगा।आपको बता दें कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं दूसरी बार टालीं गई हैं। प्रदेश में इससे पहले पंचायत चुनाव के कारण यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को टाला गया था। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन पहले 24 अप्रैल से होना था। इसके बाद पंचायत चुनाव के कारण एग्जाम टाइम टेबल आगे बढ़ाया गया था और परीक्षाएं 8 मई से निर्धारित की गई थीं। अब कोरोना वायरस संक्रमण के कारण इसे फिर से टालना पड़ा है।डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा के यूपी बोर्ड की हाईस्कूल तथा इंटर की परीक्षा को स्थगित करने की घोषणा के बाद ही मुख्यमंत्री ने कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल व कॉलेज को लेकर भी आदेश जारी कर दिया है। प्रदेश में अब कक्षा एक से लेकर 12 तक के सभी स्कूल व कॉलेज 15 मई तक बंद रहेंगे। प्रदेश में कोरोना वायरस के के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा आदेश है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *