Responsive Menu
Add more content here...
June 17, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • बिहार / झारखंड
  • बिहार में कोरोना केसेस में कमी आई तो ब्लैक फंगस ने बढ़ाया घेरा

बिहार में कोरोना केसेस में कमी आई तो ब्लैक फंगस ने बढ़ाया घेरा

By Shakti Prakash Shrivastva on June 1, 2021
0 438 Views

पटना(ब्यूरो)। प्रदेश में कोरोना के नए एक्टिव केसों में जहां कमी आ रही है वहीं म्यूकोर माइकोसिस (ब्लैक फंगस) के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। पटना के इन्दिरा गांधी इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइन्सेज (आइजीआइएमएस) और एम्स में पांच-पांच, पटना मेडिकल कालेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) में चार, नालंदा मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल (एनएमसीएच) में एक और निजी अस्पतालों में तीन नए संक्रमित भर्ती किए गए।इनमें से आइजीआइएमएस में चार और पीएमसीएच में एक संक्रमित की मौत हो गई। अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। 18 नए संक्रमित विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किए गए। पटना  के अस्पतालों में रोगियों की संख्या बढ़कर 252 हो गई है।वहीं एम्स में पांच नए रोगियों के साथ 90 रोगी भर्ती हैं। वहीं पांच संक्रमितों की सर्जरी की गई। पीएमसीएच में चार नए समेत कुल 24 रोगी भर्ती हैं। वहीं एनएमसीएच में एक नए आशंकित समेत पांच मरीज हैं। निजी अस्पतालों में 27 संक्रमित इलाज करा रहे हैं। आइजीआइएमएस चिकित्साधीक्षक डॉ. मनीष मंडल ने बताया कि देर शाम तक 91 पुष्ट मरीज भर्ती थे, जबकि 14 आशंकित की रिपोर्ट आनी बाकी थी। इनमें 21 मरीज ब्लैक फंगस के साथ कोरोना पॉजिटिव भी हैं। 65 मरीज कोरोना निगेटिव हैं, लेकिन ब्लैक फंगस पॉजिटिव है। पांच नए रोगियों की सर्जरी की गई।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *