Responsive Menu
Add more content here...
May 13, 2025
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • पूर्वांचल न्यूज
  • स्वच्छता सर्वेक्षण : रामराज्य की ओर बढ़ती रामनगरी ‘अयोध्या’, प्रदेश में 11 वां स्थान

स्वच्छता सर्वेक्षण : रामराज्य की ओर बढ़ती रामनगरी ‘अयोध्या’, प्रदेश में 11 वां स्थान

By Shakti Prakash Shrivastva on October 2, 2022
0 284 Views

पूर्वाञ्चलनामा न्यूज, गोरखपुर। देश आज अपने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 153 वीं जयंती मना रहा है। वो गांधी जो स्वच्छता को अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते थे। उनकी मुताबिक देश में राजनीतिक स्वतंत्रता से अधिक जरूरी है स्वच्छता। इन दिनों देश में शहरों को साफ-सुथरा बनाने के लिए लगातार स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं साथ ही साफ हुए शहरों को चिन्हित करने के लिए बाकायदा स्वच्छता सर्वेक्षण भी कराए जा रहे हैं। इस क्रम में इस वर्ष स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में राम नगरी अयोध्या नगर निगम को देश में 120 वां और प्रदेश में 11 वां स्थान मिला है। जबकि पिछले वर्ष के सर्वेक्षण 2021 में इसे राष्ट्रीय रैंकिंग में 134वां और प्रदेश स्तर पर 13 वां स्थान मिला था। त्रेता युग में आदर्श राज्य रूपी रामराज्य का दर्जा पाने वाले अयोध्या को कलयुग में एक बार फिर कम से कम स्वच्छता के मायने में ही सही रामराज्य का स्वरूप पाने की ओर अग्रसर माना जा सकता है। पिछली बार अयोध्या ने देश के 4320 शहरों में यह स्थान हासिल किया था।

अयोध्या नगर निगम क्षेत्र पूरी तरह ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) घोषित हो चुका है। नगर निगम क्षेत्र में सूखे व गीले कचरे को अलग करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पिछले लगभग तीन साल से डोर-टू-डोर कचरा एकत्र करने का भी काम चल रहा है। अयोध्या निगम क्षेत्र में प्रतिदिन लगभग सवा सौ टन कचरा निकलता है। इसके लिए सोहावल तहसील क्षेत्र के पिरखौली में लगभग 12 एकड़ भूमि में वेसटेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की योजना है। यहाँ कचरा निस्तारण के लिए लगभग आधा दर्जन से ज्यादा बड़े डंपिंग सेंटर बनाए गए हैं। चार दर्जन से अधिक सामुदायिक शौचालय है। यहां मैकेनाइज्ड स्वीपिंग का काम भी शुरू हो गया है। साफ-सफाई का जिम्मा आउटसोर्स कंपनी को दिया गया है।  नगर आयुक्त विशाल सिंह की मुताबिक अयोध्या नगर निगम को राष्ट्रीय स्तर पर 120 वां और प्रदेश स्तर पर 11 वां स्थान मिला है। इसका श्रेय उन्होंने आमलोगों सहित विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को देते हुए कहा कि ये उन्हीं के मेहनत का परिणाम हैं कि अयोध्या को स्वच्छ बनाने में हम आगे बढ़े हैं। भविष्य में अयोध्या पूरा तरह स्वच्छ दिखाई पड़ेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *