Responsive Menu
Add more content here...
May 20, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • यूपी में कोरोना का उत्पात शुरू : कुशीनगर में मिले 20 नए केस, छोटे जिलों से अधिक केस मिलने का अनुमान

यूपी में कोरोना का उत्पात शुरू : कुशीनगर में मिले 20 नए केस, छोटे जिलों से अधिक केस मिलने का अनुमान

By Shakti Prakash Shrivastva on August 9, 2021
0 482 Views

लखनऊ, (मुख्य संवाददाता)। उत्तर प्रदेश में रोज-रोज अपने न्यूनतम संख्या की ओर बढ़ रहे कोरोना मरीजों की संख्या में अचानक बढ़ोत्तरी होनी शुरू हो गयी है। बीते 24 घंटे में कुशीनगर में एक साथ 20 नए संक्रमित मिले हैं। प्रदेश के प्रतिष्ठित किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के कुलपति डॉक्टर विपिन पुरी की मुताबिक कोरोना की संभावित तीसरी लहर में अधिकतर कोरोना के मामले छोटे शहरों में मिलने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ जिलों में कोरोना के नए संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। पूर्वाञ्चल के कुशीनगर जिले में ही 20 की संख्या में नए मरीज मिले हैं। इनमें से 14 मरीज सिर्फ रामकोला ब्लॉक से हैं। तीन हाटा और दो पडरौना ब्लॉक के रहने वाले हैं। जबकि एक व्यक्ति जिले से बाहर का है। 6 अगस्त तक यहां कुल पॉजिटिव केस की संख्या सिर्फ चार थी। मुख्य चिकित्सा अधकारी डॉ. सुरेश पटारिया की मुताबिक मरीजों के पते पर टीम भेजकर संपर्क में आएं सभी लोगों की जांच करने के आदेश दिए हैं। लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के कुलपति डॉक्टर विपिन पुरी ने छोटे जिलों में कोरोना की तीसरी लहर में ज्यादा केसेस आने की संभावना जताई है। उनका कहना है कि प्रदेश के बड़े महानगरों के साथ छोटे शहरों में भी वायरस का अटैक खतरनाक हो सकता है। रविवार को प्रदेश में 2.54 से ज्यादा सैंपल की जांच हुई। इस दौरान 58 मरीजों में वायरस की पुष्टि हुई। 49 लोग रिकवर हुए हैं। इस बीच प्रदेश में कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है। इससे पहले शनिवार को 2 संक्रमित मरीजों की मौत हुई थी। प्रदेश में फिलहाल कोरोना के 593 सक्रिय मामले हैं, जिनमें से 395 होम आइसोलेशन में है। यूपी में अब तक 6 करोड़ 74 लाख 76 हजार 221 टेस्ट किए गए हैं। KGMU के कुलपति डॉ. पुरी की मुताबिक सख्ती से कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर के ही कोरोना की तीसरी लहर के संभावित प्रकोप से बचा सकता है। इसके अलावा वैक्सीनेशन, दूसरे राज्यों से आ रहे यात्रियों की टेस्टिंग और बड़े महानगरों के अलावा छोटे शहरों पर भी ध्यान देने की जरुरत है। हो सकता है कि दूसरी लहर की शुरुआत में जो जिले कोरोना के हॉटस्पॉट के रुप में उभर कर सामने आएं हो वहां इस बार केस कम पर नए जिलों में संक्रमण की रफ्तार कई गुना तेज हो। अब तक प्रदेश में हालात नियंत्रण में है, आगे भी इसे बनाए रखना होगा। पॉजिटिव केस की जीनोम सिक्वेंसिंग भी करानी होगी। अब तक प्रदेश में 4 करोड़ 52 लाख 01 हजार 804 को पहली डोज और 83 लाख 91 हजार 745 को दूसरी डोज लगी। अब तक कुल 5 करोड़ 35 लाख 93 हजार 549 को वैक्सीन की डोज लगाई गई है।

 

 

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *