Responsive Menu
Add more content here...
November 23, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-सातवें चरण का मतदान जारी, अब तक 37.72 फीसद मतदान

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-सातवें चरण का मतदान जारी, अब तक 37.72 फीसद मतदान

By Nikhil Pal on April 26, 2021
0 596 Views

नई दिल्ली(एजेंसी)- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के तहत पांच जिलों – कोलकाता, बर्दवान, दक्षिण दिनाजपुर, मालदा और मुर्शिदाबाद की 34 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है।इस बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। यह दौर चुनाव आयोग के लिए अग्नि परीक्षा से कम नहीं है। क्योंकि, चुनावी हिंसा के लिए कुख्यात मुर्शिदाबाद और मालदा में मतदान है। यही वजह है कि इन दोनों ही जिलों में दो चरणों में मतदान कराने का निर्णय लिया गया है। चुनाव आयोग के अनुसार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के सातवें चरण में सुबह 11.30 बजे तक 37.72 फीसद मतदान हुआ है।

कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान

बांग्लादेश की सीमा से लगे होने के चलते चुनौती और भी बड़ी है। आयोग का ध्यान अब सुरक्षा इंतजाम के साथ-साथ कोरोना महामारी से बचाव पर भी है। इस बाबत प्रशासन और चुनाव कर्मियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं।सातवें चरण के मतदान के दौरान टीएमसी सांसद नुसरत जहां और उनके माता-पिता ने कोलकाता के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।टीएमसी सांसद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने भवानीपुर में वोट डाला। उन्होंने कहा कि 2/3 बहुमत के साथ ममता बनर्जी की सरकार बनेगी।वही वोटिंग के दौरान मालदा के रतुआ के बखरा गांव में भाजपा के एक पोलिंग एजेंट शंकर साकार ने आरोप लगाया कि उन्हें टीएमसी सदस्यों द्वारा बूथ नंबर 9 से जबरदस्ती बाहर कर दिया गया। दक्षिण कोलकाता की रासबिहारी विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी देवाशीष कुमार ने उन्हें मतदान करने से रोके जाने का आरोप लगाया है। देवाशीष कुमार ने कहा कि केंद्रीय बल के जवानों ने उन्हें मतदान करने से रोका। उन्होंने आगे कहा कि इन सब से कुछ होने वाला नहीं है। बंगाल में फिर से तृणमूल की ही सरकार बनेगी।बता दें कि राज्य की 294 सीटों पर आठ चरणों में चुनाव होने हैं। छह चरण के चुनाव हो गए हैं। सातवें चरण का मतदान आज है और आठवें और अंतिम चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। दो मई को नतीजे आएंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *