Responsive Menu
Add more content here...
March 9, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

पुलिस के टार्गेट पर पूर्वाञ्चल के ब्रजेश, विजय, मुख्तार समेत नौ ‘डान’

By Shakti Prakash Shrivastva on April 21, 2023
0 404 Views

शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव

          यूं तो उत्तर प्रदेश की मौजूदा योगी आदित्यनाथ की सरकार अपने अस्तित्व में आने के दिन से ही अपनी प्राथमिकताओं में अपराध और अपराधियों पर अंकुश को सर्वाधिक महत्व दिया है। यही वजह है कि योगी ने सरकार बनने के बाद ही यह ऐलान कर दिया था कि अपराधी या तो अपराध छोड़ दें या प्रदेश वरना हम उन्हे छुड़ा देंगे। साथ ही यह भी कहा था कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और अपराधियों पर जीरो टालरेंस की नीति रखेगी। बाद के दिनों में इसकी स्पष्ट झलक दिखी भी। दंगाई प्रदेश के रूप में देश-दुनिया में शोहरत पा चुके उत्तर प्रदेश की छवि बहुत तेजी से बदली। इतनी बदली कि आज प्रदेश में देश-दुनिया के निवेशकों की पहली पसंद उत्तर प्रदेश बन चुका है। प्रदेश में साढ़े पैंतीस लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव इसका सबसे बडा प्रमाण है। हालांकि प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की हुई पुलिस कस्टडी में हत्या के बाद से पुलिस महकमा माफियाओं पर खासा सख्त हो गया है। वहीं पुलिस ने सूचीबद्ध माफियाओं की एक सूची जारी की है। इस सूची में पूर्वाञ्चल के कुख्यात माफिया डान जिनमें तीन पूर्व विधायक सहित नौ माफिया पुलिस के निशाने पर हैं। शासनस्तर पर वाराणसी जोन के नौ जिलों के माफियाओं की सूची जारी की गई है। इसमें वाराणसी कमिश्नरेट के माफिया बृजेश कुमार सिंह, सुभाष सिंह ठाकुर और अभिषेक सिंह हनी उर्फ जहर का नाम शामिल है। इनके खिलाफ मुकदमों की लंबी फेहरिस्त है। इन अपराधियों की बकायदे पुलिस अब निगरानी करेगी। इसकी जिम्मेदारी जोन और कमिश्नरेट पुलिस के साथ-साथ एसटीएफ को दी गई है। इन माफियाओं में चौबेपुर थाना के धौरहरा निवासी पूर्व एमएलसी बृजेश कुमार सिंह अगस्त 2022 में इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर जेल से बाहर आया है। फतेहगढ़ जेल में बंद फूलपुर थाना के नेवादा निवासी सुभाष सिंह ठाकुर फिलहाल लगभग दो वर्ष से बीएचयू स्थित सर सुंदर लाल अस्पताल में उपचार करा रहा है। लालपुर पांडेयपुर थाना के खजुरी निवासी अभिषेक सिंह हनी उर्फ जहर बागपत जेल में बंद है। गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद थाने के यूसुफपुर निवासी पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी बांदा जेल में बंद है। गाजीपुर सैदपुर थाना के मुड़ियार निवासी त्रिभुवन सिंह उर्फ पवन सिंह मिर्जापुर जेल में बंद है। भदोही स्थित गोपीगंज थाना के कवलापुर निवासी पूर्व विधायक विजय मिश्रा आगरा जेल में बंद है। आजमगढ़ के जीयनपुर थाना के छपरा सुल्तानपुर निवासी ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह कासगंज जेल में बंद है। आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र के जमुआ निवासी अखंड प्रताप सिंह और मऊ जिले के सरायलखंसी थाना के कैथौली गांव निवासी रमेश सिंह उर्फ काका बरेली जेल में बंद है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *