Responsive Menu
Add more content here...
April 13, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

यूपी:डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और उनकी पत्नी ने जीती कोरोना से जंग,पीजीआई में थे भर्ती

By Nikhil Pal on May 6, 2021
0 586 Views

लखनऊ-उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा और उनकी पत्नी डॉ. जयश्री शर्मा कोरोना निगेटिव हो गए हैं। लखनऊ पीजीआई में उनका इलाज चल रहा था।डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा के साथ उनकी पत्नी डॉ. जयश्री शर्मा की कोरोना वायरस टेस्ट निगेटिव आने के बाद उनको संजय गांधी पीजीआई के कोविड हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। डॉ. शर्मा अब अपनी पत्नी के साथ ऐशबाग में डॉ. कन्हैयाल लाल रोड पर अपने पैतृक निवास पर आराम करेंगें।

25 अप्रैल को अस्पताल में हुए थे भर्ती

बता दें कि कोरोना पॉजिट‍िव पाए जाने के बाद डॉ. दिनेश शर्मा ने ये जानकारी ट्वीट कर दी थी।दिनेश शर्मा ने ट्वीट में कहा था कि, ‘मुझे विश्वास है की आप सभी की शुभकामनाओं से प्रदेश में शीघ्र माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के सबल नेतृत्व में कोरोना के खिलाफ जंग जीता जा सकेगा और ईश्वर की अनुकम्पा से मैं स्वस्थ होकर पुनः दोगुनी ऊर्जा से सम्पूर्ण प्रदेशवासियों की सेवा में तत्पर हो सकूंगा।’यूपी के ड‍िप्टी सीएम द‍िनेश शर्मा और उनकी पत्‍नी डॉ. जयलक्ष्मी शर्मा की रिपोर्ट बीती 21 अप्रैल को पॉजिटिव आई थी। इसके बाद दोनों लोग होम आइसोलेसन में थे। लेकिन 25 अप्रैल को उन्हें एसजीपीजीआई लखनऊ के कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *