Responsive Menu
Add more content here...
July 21, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • चक्रवात ताउते का असर: दिल्ली-यूपी, हिमाचल समेत कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

चक्रवात ताउते का असर: दिल्ली-यूपी, हिमाचल समेत कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

By Nikhil Pal on May 19, 2021
0 643 Views

नई दिल्ली(एजेंसी)- चक्रवाती तूफान ताउते ( Cyclone Tauktae) के कारण देश भर में फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता नजर आ रहा है। इसके चलते देश के कई राज्यों में बारिश और आंधी के आसार हैँ। यूपी, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में इसका असर देखने को मिल सकता है। हिमाचल प्रदेश के 10 जिलों में बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है जबकि पहाड़ों में अतिवृष्टि और हिमालय में बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया गया है।

मौसम पर चक्रवात का असर

अरब सागर से उठा चक्रवात मंगलवार रात को और कमजोर पड़ गया है। लेकिन चक्रवात ताउते के कारण पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में मध्यम स्तर की बारिश होगी।दिल्ली के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने का अनुमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को बताया कि ताउते के उत्तर भारत की ओर बढ़ने पर दक्षिणी राजस्थान में बारिश हुई है।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(आईएमडी) के अनुसार बुधवार को यह राजस्थान और हरियाणा के हिस्से में पहुंचेगा। इसके कारण पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में मध्यम स्तर की बारिश होगी। दिल्ली के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।मौसम विभाग ने यूपी की कई जगहों को लेकर भी चेतावनी जारी की है। इस दौरान तेज बारिश और 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *