Responsive Menu
Add more content here...
July 22, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • गोरखपुर में CM ‘जनता दरबार’ : भूमाफियाओं की शिकायतों पर सख्त CM ने कहा सख्त हो कार्रवाई

गोरखपुर में CM ‘जनता दरबार’ : भूमाफियाओं की शिकायतों पर सख्त CM ने कहा सख्त हो कार्रवाई

By Shakti Prakash Shrivastva on August 14, 2021
0 552 Views

गोरखपुर, (संवाददाता)। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने गोरखपुर प्रवास के दूसरे दिन शनिवार को जनता दरबार में सैकड़ों फरियादियों से मुलाक़ात की। एक-एक कर सभी फरियादियों से मिलते हुए सीएम ने उनकी समस्याएँ सुनी और मौजूद अधिकारियों को शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई का दिशा-निर्देश भी दिये। जनता दरबार में भूमाफियाओं से जुड़ी शिकायतों की संख्या को देखते हुए सीएम ने सख्ती से मामलों को निपटाने को कहा।

शनिवार की सुबह गोरखनाथ परिसर में हर बार की तरह इस बार भी सीएम का जनता दरबार लगा। अपने दैनिक क्रियाकलापों से निवृत्त सीएम जब जनता दरबार पहुंचे। तो वहाँ गोरखपुर समेत अगल-बगल के जिलों के लगभग सैकड़ों की संख्या में फरियादी मौजूद थे। सीएम योगी आदित्यनाथ सभी फरियादियों से मिले, उनसे शिकायती पत्र लिया, पढ़ा और तत्काल मौके पर मौजूद अधिकारियों को समाधान संबंधी आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान शिकायतों में सर्वाधिक संख्या भूमाफियाओं की होने की वजह से सीएम भड़क उठे। तेवर में सीएम ने पुलिस अधिकारियों से सख्ती बरतते हुए ऐसे माफियाओं को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ सख्त से सख्त कारवाई करने का आदेश दिया। हर बार सीएम के जनता दरबार में सबसे अधिक संख्या में जमीनी विवाद और पुलिस के खिलाफ ही शिकायतें मिल रही है। पुलिस अधिकारियों को सीएम ने एक बार फिर सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कार्यशैली में सुधार लाने को कहा। सीएम ने कहा कि जमीन से जुड़े मुद्दे थाने पर ही खत्म हो जाने चाहिए। यहां आने की नौबत नहीं आनी चाहिए। नित्य की भांति सीएम योगी ने शनिवार को भी सुबह सबसे पहले गुरु गोरक्षनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई और फिर अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर का भ्रमण करने के क्रम में सीएम  हमेशा की तरह गोशाला गए और करीब आधा घंटा गायों के बीच गुजारा। इस दौरान सीएम ने गायों को चना और गुड़ खिलाया। साथ ही मंदिर में सीएम योगी के स्वान कालू के नए साथी गुल्लू को भी दुलारा और उसे बिस्किट खिलाया।

 

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *