Responsive Menu
Add more content here...
March 21, 2025
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • एक्टिव मोड में कांग्रेस : 16 जुलाई को लखनऊ आ रहीं हैं प्रियंका, करेंगी चुनावी मंथन

एक्टिव मोड में कांग्रेस : 16 जुलाई को लखनऊ आ रहीं हैं प्रियंका, करेंगी चुनावी मंथन

By Shakti Prakash Shrivastva on July 13, 2021
0 345 Views

लखनऊ, (मुख्य संवाददाता)। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की अपेक्षित उत्साह में कमी और मायावती की चुनाव के प्रति अपेक्षित उदासीनता को देखते हुए कांग्रेस ने प्रदेश में नए सिरे से अपनी जमीन तलाशनी शुरू कर दी है। उसे लगता है कि यह स्थिति कांग्रेस को वापस उसकी खोयी पहचान दिलाने में मददगार साबित हो सकती है। यही वजह है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने लगभग डेढ़ साल के अंतराल के बाद यूपी मंथन के लिए लखनऊ पहुँचने का निर्णय लिया है। वो 16 जुलाई को लखनऊ आ रही है। यहाँ वो न केवल पार्टी के भीतर और बाहर की स्थितियों का आकलन करते हुए विधान सभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी बिसात बिछाएंगी बल्कि कोरोना काल में परिजनों को गंवा चुके लोगों से संपर्क कर अपनी संवेदनशील छवि बनाने की भी कोशिश करेंगी।

लखनऊ में प्रियंका हजरतगंज इलाके के गोखले मार्ग स्थित अपने रिश्तेदार कौल परिवार के मकान में रहेंगी। इस आवास में वो पहले भी रुक चुकी हैं। यह आवास इनकी दादी इंदिरा गांधी की मामी शीला कौल का है। पूर्व केंद्रीय मंत्री शीला कौल प्रसिद्ध वनस्पति वैज्ञानिक प्रोफेसर कैलाश नाथ कौल की पत्नी थीं। इस आवास की मरम्मत और रणरोगन आदि किया गया है। यह मकान एतिहासिक भी है। यहाँ महात्मा गांधी और पंडित नेहरू जैसी शख्शियते आ चुकी हैं।  अपने कार्यक्रम के दौरान प्रियंका यूपीसीसी (उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी) के दफ्तर में बने नए वॉर रूम का भी निरीक्षण करेंगी। यहां पहले से ही सोशल मीडिया टीम ने चुनाव प्रचार का जमीनी कार्य शुरू कर दिया है। प्रियंका गांधी कोरोना की दूसरी लहर के दौरान योगी सरकार के कोरोना प्रबंधन को लेकर निशाना साधती रही हैं। माना जा रहा है कि इस दौरे में भी योगी सरकार पर निशाना साध सकती हैं। वो 2022 के विधानसभा चुनाव की बाबत पार्टी कोर कमेटी के साथ बैठक भी करेंगी। कोरोना संक्रमित मृतकों के परिजनों से भी प्रियंका संपर्क करेंगी और उनके घर भी जाएंगी। प्रियंका इससे पहले 27 दिसंबर 2019 को लखनऊ आई थी। मुताबिक प्रियंका गांधी दौरे के दौरान एक दिन रायबरेली संसदीय क्षेत्र के दौरे पर भी जाएंगी। यूपी में कोरोना की दूसरी लहर में अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों की सूची इकट्ठी की जा रही है। इसके लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के नेतृत्व में 8 सदस्य कमेटी बनाई गई है।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *