Responsive Menu
Add more content here...
November 14, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

अतीक की बीबी पर मेहरबान कौन ?

By Shakti Prakash Shrivastva on October 27, 2025
0 255 Views

                                                                                      शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव
प्रयागराज और उसके आस-पास के इलाके में कभी आतंक का पर्याय रहा माफिया डान अतीक अहमद हालांकि अब इस दुनिया में नही है। क्योंकि पुलिस कस्टडी में होने के बावजूद तीन युवा अपराधियों ने पुलिस की मौजूदगी में अतीक अहमद और उसके माफिया भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके पहले अतीक अहमद पर अधिवक्ता उमेश पाल की हत्या का आरोप लगा। जब उसे पेशी पर अहमदाबाद जेल से प्रयागराज लाया गया था। उसी दौरान मेडिकल जांच के लिए अस्पताल गए अतीक और भाई अशरफ को गोली मारी गई। उमेश पाल हत्याकांड में अतीक के परिवार के कुल नौ सदस्यों पर आरोप लगाए गए। जिनमें से अतीक, अशरफ और अतीक का बड़ा बेटा असद की मौत हो चुकी है। दो बेटे और बहनोई जेल में है और उसकी बीबी, भाई की बीबी और उसकी बहन तीनों आज तक फरार हैं। हालांकि पिछले साल एक खबर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी कि शाइस्ता को मुंबई में गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन खबर पुष्ट नहीं हो सकी। 2023 से आज तक फरार चल रही अतीक की बीबी शाइस्ता की गिरफ़्तारी का न होना कई तरह के सवाल खडा करता है। यह लाजिमी भी है कि आखिर कौन मेहरबान है शाइस्ता पर।
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद कहीं से कोई संशय नहीं है कि माफियाओं पर काफी हद तक अंकुश लगा है। इसी क्रम में जब 24 फरवरी 2023 को प्रयागराज में बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड हुआ था। उस समय विधानसभा की कार्रवाई चल रही थी। विधानसभा में मामला उठने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त कार्रवाई का सदन को भरोसा देते हुए कहा था कि अपराधी मिट्टी में मिलाये जाएंगे। ताबड़तोड़ हुई कार्रवाई में झांसी के पास अतीक के बेटे असद अहमद और एक अन्य आरोपी को पुलिस ने इंकाउंटर में मार गिराया। उसके बाद लगातार आरोपियों पर कार्रवाईया होती रही और अभी भी हो रही है। इस दौरान मामले के आरोपी अतीक के बेटे अली अहमद, उमर अहमद और उसके बहनोई डाक्टर एकलाख अहमद पुलिस की गिरफ्त में है और इन दिनों जेल में है। जांच के दौरान संलिप्तता की वजह से साबरमती जेल अहमदाबाद में बंद अतीक अहमद और बरेली जेल में बंद अतीक के भाई अशरफ अहमद को रिमांड पर प्रयागराज पुलिस ले आई थी। पुलिस कस्टड़ी में ही 14 अप्रैल 2023 को देर शाम इन दोनों को मेडिकल जांच के लिए काल्विन अस्पताल ले जाया गया जहां अस्पताल के गेट पर ही 3 युवा शूटरों ने माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मार कर हत्या कर दी थी और स्वयं को पुलिस के हवाले कर दिया। इस सारी संतोषजनक कार्रवाइयों के बावजूद यह सवाल हर किसी के जेहन में है कि आखिर समूचा शासन तंत्र, योगी आदित्यनाथ सरीखे सख्त प्रशासक और अत्याधुनिक तकनीक होने के बावजूद इस मामले के मुख्य आरोपी अतीक की पत्नी शाइस्ता और शूटर गुड्डू मुस्लिम अभी भी पुलिसिया पहुँच से बाहर क्यू हैं। इलेक्ट्रानिक सर्विलांस जहां बड़े-बड़े अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में अहम भूमिका अदा करती है वही इस मामले में असरहीन क्यों साबित हो रही है। आखिर इन दोनों पर किसकी कृपा है जो ये बचे हुए हैं। यही नहीं इनकी आड़ में आरोपियों में शामिल अतीक की बहन आयशा नूरी और भाई अशरफ अहमद की पत्नी जैनम फातिमा भी फरार हैं।
सवाल उठना गलत नहीं है। आज अगर जनता को उम्मीद है तो उस उम्मीद पर सरकारों को खरा उतरना भी चाहिए। उमेश पाल हत्याकांड मे अधिकांश आरोपियों को मिली सजा से जहां प्रशासन की कार्रवाई पर आमजन समेत पीड़ित परिवार को संतोष है वहीं अन्य मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से कई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *