Responsive Menu
Add more content here...
February 16, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • Uncategorized
  • IPL अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, BCCI ने आपातकाल बैठक में लिया फैसला
May 4, 2021

IPL अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, BCCI ने आपातकाल बैठक में लिया फैसला

By 0 621 Views

नई दिल्ली(एजेंसी)- इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 को फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया है। दो दिन के अंदर तीन खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है। आज सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए। इंडियन प्रीमियर लीग गवर्निंग काउंसिल (आईपीएल जीसी) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मिलकर यह फैसला लिया है। आईपीएल जीसी और बीसीसीआई के बीच मंगलवार को मीटिंग हुई।

बाद में तय होगी तारीख

इस सीजन के आइपीएल को स्थगित करने का फैसला ले लिया गया है। बीसीसीआइ ने बताया, इंडियन प्रीमियर लीग की गवर्निंग काउंसिल और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आपातकाल बैठक में इस बात आम सहमति बनी। हम सभी ने आइपीएल 2021 के इस सीजन के तत्काल प्रभाव से स्थगित करने का फैसला लिया है। गौरतलब है कि सोमवार को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद सोमवार 3 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइटराइडर्स के मुकाबले को स्थगित करने का फैसला लिया गया। मंगलवार को सुबह चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले मुकाबले के स्थगित होने की जानकारी आई।मंगलवार को ही शाम होने वाले मैच से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर रिद्धिमान साहा के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर मिली। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज अमित मिश्रा भी कोरोना संक्रमित बताए जा रहे है। इस वक्त दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम को हार्ड क्वारंटाइन में रखा जा रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *