Responsive Menu
Add more content here...
November 23, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • कोरोना के नए वैरिएंट ‘डेल्टा प्लस’ से यूपी अलर्ट, वाराणसी और लखनऊ में होगी जांच

कोरोना के नए वैरिएंट ‘डेल्टा प्लस’ से यूपी अलर्ट, वाराणसी और लखनऊ में होगी जांच

By Shakti Prakash Shrivastva on June 25, 2021
0 765 Views

लखनऊ, (मुख्य संवाददाता)। उत्तर प्रदेश सरकार देश के अन्य राज्यों में कोरोना के नए वैरिएंट ‘डेल्टा प्लस’ की पुष्टि होने पर पूरी तरह अलर्ट है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस बाबत अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रखे हैं। प्रदेश मे वाराणसी के बीएचयू और लखनऊ के केजीएमसी जैसे संस्थानों में डेल्टा प्लस वैरिएंट की जांच पड़ताल की व्यवस्था की गयी है।

सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कोविड के डेल्टा प्लस वैरिएंट की गहन पड़ताल के लिए अधिकाधिक सैम्पल की जीनोम सिक्वेंसिंग की जाएगी। इसके लिए प्रदेश में जीनोम सिक्वेंसिंग की सुविधा के लिए केजीएमयू और बीएचयू में सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गयी हैं। बता दें कि साल 2021 की शुरुवात में ही सरकार ने कोरोना संक्रमण के नए स्‍ट्रेन को ध्यान में रखते हुए लखनऊ के किंग जॉर्ज चिकित्‍सा विश्‍वविद्यालय (केजीएमयू) में जीन सीक्‍वेंसिंग की जांच को शुरू करने का फैसला लिया था। वायरस के नए स्‍ट्रेन की पहचान समय से करने के लिए जीन सीक्‍वेंसिंग की जांच केजीएमयू में जनवरी में ही शुरू कर दी गई थी। यूपी में अभी तक जीन सीक्‍वेंसिंग जांच के लिए सैंपल को पुणे भेजा जाता था। प्रदेश में आने वाले सभी यात्रियों के आरटीपीसीआर टेस्ट के सैंपल से जीन सिक्वेंसिंग करना अनिवार्य कर दिया गया है। रेलवे, बस, वायु मार्ग से प्रदेश में आ रहे लोगों के सैम्पल लेकर जीन सिक्वेंसिंग टेस्ट किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश के जिलों से भी कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ‘डेल्टा प्लस’ के सैंपल लिए जाएंगे। ‘डेल्टा प्लस’ की रिपोर्ट दो हफ्तों में आती है। जून 16 तक दुनिया के 11 देशों में 197 केस सामने आए जिसमें ब्रिटेन, भारत, कनाडा, जापान,नेपाल, पोलैंड,तौरकी यूएस समेत अन्य देश शामिल हैं। जिसमें भारत में आठ केस की पुष्टि की गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *