Responsive Menu
Add more content here...
April 13, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • विजन-2047 का हिस्सा है ‘वन नेशन वन इलैक्शन’ : डॉ राजीव

विजन-2047 का हिस्सा है ‘वन नेशन वन इलैक्शन’ : डॉ राजीव

By Shakti Prakash Shrivastva on October 6, 2025
0 101 Views

                                                                                      सुब्रत पाण्डेय 

गोरखपुर, इन दिनों समूचे देश के शैक्षिक संस्थानों समेत अनेकानेक प्रतिष्ठानों में वन नेशन वन इलैक्शन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में महानगर के प्रतिष्ठित सेंट एण्ड्र्यूज पोस्ट ग्रेजुएट कालेज में रविवार को वन नेशन वन इलैक्शन पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कालेज के विधि विभाग द्वारा विधिक जागरूकता अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम को बतौर मुख्य वक्ता केंद्र सरकार के कानून मंत्रालय के सचिव डॉ राजीव मणि ने संबोधित किया। उपस्थित छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन का सबसे बड़ा उद्देश्य गवर्नेंस में सुधार करना है। हमारे देश का ये प्रण है की 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करना है। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए सरकार कई तरीको से काम कर रही है। वन नेशन वन इलेक्शन भी उस प्रतिष्ठित लक्ष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हालांकि ये कोई नया विषय नहीं है, इसके बारे में पहले से चर्चा हों रही है। यही वजह है कि सरकार ने फैसला किया है कि वो इस मुद्दे पर गंभीरता से काम करेगी। इस विषय पर एक हाई लेवल कमिटी का गठन हमारे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी की अध्यक्षता में की जा चुकी है। उनके द्वारा बनाई गयी कमेटी द्वारा तैयार किया गया प्रस्ताव सरकार ने सरकार ने स्वीकार भी कर लिया है।

उन्होने यह भी बताया कि लोकसभा में इस बाबत बिल प्रस्तुत किया गया है जो की सविंधान के संसोधन के बाद पास किया जा सकता है। वन नेशन वन इलेक्शन मतदाताओं के लिए भी लाभदायक है, मतदाता दोगुने जोश और उत्साह के साथ इसमें भाग लेंगे।

इस कार्यक्रम में कालेज के छात्र-छात्राओं सहित प्राचार्य एस डी राजकुमार, विधि विभागाध्यक्ष प्रो अतुल कुमार सिंह और जीएलए यूनिवर्सिटी के डॉ ओ एन तिवारी समेत मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

 

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *