Responsive Menu
Add more content here...
August 19, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

यूपी में फिर बढ़ा लॉकडाउन, अब 17 मई सुबह 7 बजे तक रहेगा कोरोना कर्फ्यू

By Nikhil Pal on May 9, 2021
0 587 Views

लखनऊ-यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए लॉकडाउन को 17 मई सुबह सात बजे तक बढ़ा दिया है। इस दौरान नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि इससे पहले कोरोना कर्फ्यू 10 मई सुबह 7 बजे तक कर दिया गया था। इस तरह पूरे हफ्ते लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया गया है। सरकार ने सभी जिला प्रशासन को गांवों में वैक्सीनेशन और सैनिटाइजेशन को तेज करने का निर्देश दिया है। लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं, दवा की दुकान समेत ई-कॉमर्स आपूर्ति को चालू रखा जाएगा।

17 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टीम-9 के साथ समीक्षा बैठक में लॉकडाउन को आगे बढ़ाने पर फैसला लिया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए एक बार फिर कोरोना कर्फ्यू को 17 मई सुबह सात बजे तक बढ़ा दिया गया है। इस दौरान पहले की तरह ही सभी पाबंदियां लागू रहेंगी। आवश्यक सेवाओं को छूट मिलती रहेगी। बेवजह घूमने वालों पर सख्ती बरती जाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोरोना कर्फ्यू का मकसद तभी कामयाब होगा जब प्रोटोकॉल का पूरी सख्ती से कराया जाएगा।रविवार को यूपी के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने जानकारी देते हुए बताया कि आंशिक कोरोना कर्फ्यू 17 मई तक बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने में आंशिक कोरोना कर्फ्यू प्रभावी हो रहा है। आमजन खुद ही आवागमन कम कर रहे हैं। इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी कार्यों के लिए पूरी छूट रहेगी। औद्योगिक गतिविधियां, ई-कॉमर्स से संबंधित काम यथावत चलते रहेंगे। राशन वितरण और टीकाकरण सुचारु रहेगा। कंटेनमेंट जोन में केवल डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था से आपूर्ति होगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *