Responsive Menu
Add more content here...
January 14, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • पूर्वांचल न्यूज
  • पश्चिम बंगाल में मतगणना की तैयारी पूरी, 2116 प्रत्याशियों के भाग्य का रविवार को फैसला

पश्चिम बंगाल में मतगणना की तैयारी पूरी, 2116 प्रत्याशियों के भाग्य का रविवार को फैसला

By Nikhil Pal on May 1, 2021
0 426 Views

नई दिल्ली(एजेंसी)- पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के साथ ही उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के लिए मतों की गिनती रविवार को होगी। खासतौर पर पश्चिम बंगाल में टीएमसी बनाम भाजपा की लड़ाई पर सभी की नजर है। बंगाल में आठ चरणों में मतदान की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब चुनाव आयोग से लेकर सभी राजनीतिक दल मतगणना के लिए कमर कस कर अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। दो मई को मतगणना के मद्देनजर सभी अपनी-अपनी तरफ से योजना बना रहे हैं। वहीं, सभी मतगणना केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल के पालन को लेकर चुनाव आयोग प्रतिबद्ध है और इसके लिए विशेष प्रबंध कर रहा है। आयोग पहले ही इस बाबत दिशा निर्देश भी जारी कर चुका है।

कोरोना गाइडलाइन का होगा पालन

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) आरिज आफताब ने साफ कहा है कि कोरोना गाइडलाइन का पूरा पालन किया जाएगा और उसके हिसाब से ही मतगणना की पूरी प्रक्रिया संचालित की जाएगी। उन्होंने कहा कि मतगणना के लिए केंद्र के अंदर टेबलों की संख्या भी इस बार बढ़ाई जा रही है, ताकि भीड़ कम हो। इसके साथ राज्य के सभी 108 मतगणना केंद्रों के अंदर शारीरिक दूरी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।आयोग ने सभी मतगणना केंद्रों पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी विशेष प्रबंध किए हैं। आयोग सूत्रों के अनुसार प्रत्येक मतदान केंद्र पर कम से कम दो कंपनी केंद्रीय बलों की तैनाती रहेगी। सभी मतदान केंद्रों को मिलाकर 256 से ज्यादा कंपनी केंद्रीय बलों की तैनाती की जाएगी। वहीं, प्रवेश द्वार पर बेहद ही सख्त पहरा रहेगा। कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट होने के बाद ही किसी को मतगणना केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। दूसरी ओर सभी राजनीतिक दल भी अपने- अपने तरीके से मतगणना के दिन तैयारियों को लेकर जुटे हैं।गौरतलब है कि आयोग ने सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों व काउंटिंग एजेंटों आदि के लिए भी आरटी- पीसीआर टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। निगेटिव रिपोर्ट के बाद ही उन्हें अंदर प्रवेश दिया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *