Responsive Menu
Add more content here...
June 8, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • विविधा
  • FIAF अवॉर्ड पाने वाले पहले भारतीय बने अमिताभ बच्चन, बोले-बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं

FIAF अवॉर्ड पाने वाले पहले भारतीय बने अमिताभ बच्चन, बोले-बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं

By Nikhil Pal on March 20, 2021
0 534 Views

मुंबई(एजेंसी)- महानायक अमिताभ बच्चन को शुक्रवार को इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म आर्काइव (FIAF) का अवॉर्ड दिया गया था। यह अवॉर्ड उन्हें फिल्म संरक्षण के काम को बढ़ावा देने के लिए मिला है। अब अमिताभ ने खुद सोशल मीडिया पर अवॉर्ड सेरेमनी से अपनी कुछ फोटोज फैंस के साथ शेयर की है। इन फोटोज में अमिताभ अवॉर्ड लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने इस सम्मान के लिए FIAF, अमेरिकन फिल्म प्रोड्यूसर डायरेक्टर मार्टिन स्कॉर्सेसी और फिल्म लेखक क्रिस्टोफर नोलन को धन्यवाद भी किया है।

अमिताभ बच्चन ने जताई खुशी

अमिताभ बच्चन पहले भारतीय हैं, जिन्हें यह अवॉर्ड दिया गया है। शुक्रवार (19 मार्च ) को एक वर्चुअल सेरेमनी में इस अवॉर्ड से बिग बी को सम्मानित किया गया। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा- FIAF अवॉर्ड 2021 पाने पर मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। आज समारोह में मुझे पुरस्कार देने के लिए मैं FIAF, मार्टिन स्कॉर्सेसी और क्रिस्टोफर नोलन का शुक्रिया अदा करता हूं। भारत की फिल्म विरासत को बचाने के लिए हमारी प्रतिबद्धता अटल है।फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन हमारी फिल्मों को बचाने के लिए एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन बनाने के अपने कोशिशों को जारी रखेगा।वही ‘टेनेट’ जैसी फिल्मों के डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन ने अमिताभ के साथ हुई अपनी एक मुलाकात को याद करते हुए कहा, “कुछ साल पहले फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन के एक कार्यक्रम में मुझे भारतीय सिनेमा के लिविंग लीजेंड से मिलने का मौका मिला था। फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन के एम्बेसडर के रूप में अमिताभ बच्चन ने फिल्मों के संरक्षण में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। यही वजह है कि FIAF की कार्यकारी समिति ने सर्वसम्मति से अमिताभ बच्चन को इस साल का अवॉर्ड देने के लिए वोट किया था।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *