Responsive Menu
Add more content here...
July 21, 2026
ब्रेकिंग न्यूज

Sign in

Sign up

  • Home
  • टॉप न्यूज
  • देश में पिछले 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 47 हजार नए मामले, बीते 4 महीने में सबसे ज्यादा केस

देश में पिछले 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 47 हजार नए मामले, बीते 4 महीने में सबसे ज्यादा केस

By Nikhil Pal on March 22, 2021
0 563 Views

नई दिल्ली(एजेंसी)-देश में अब हर दिन कोरोना वायरस रिकॉर्ड तोड़ रहा है।पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 46 हजार 951 नए मामले सामने आए हैं, जो इस साल एक दिन में सबसे ज्यादा है।वहीं कल कोरोना से 212 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि कल 21 हजार 180 लोग ठीक भी हुए हैं।देश में कोरोना के सक्रिय मामले सवा तीन लाख के पार पहुंच चुके हैं।

लगातार बढ़ रहे हैं मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक कुल 1 करोड़ 16 लाख 46 हजार 81 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, इसमें से 1 करोड़ 11 लाख 51 हजार 468 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 3 लाख 34 हजार 646 हो चुके हैं। भारत में कोरोना वायरस से अब तक कुल 1 लाख 59 हजार 967 लोगों की मौत हो चुकी है।कोरोना महामारी के खिलाफ जीती हुई बाजी को छह राज्य खतरे में डालते नजर आ रहे हैं। 80 फीसद से ज्यादा नए मामले इन्हीं राज्यों से मिल रहे हैं। छह राज्यों में स्थिति गंभीर होती जा रही है। रविवार को 93.14 फीसद नए मामले इन्हीं राज्यों में पाए गए। इनमें महाराष्ट्र (27,126), पंजाब (2,578), केरल (2,078), कर्नाटक (1,798), गुजरात (1,565) और मध्य प्रदेश (1,308) शामिल हैं। पिछले एक दिन के दौरान छह राज्यों में 86.8 मौतें हुई हैं, इनमें महाराष्ट्र (92), पंजाब (38), केरल (15), छत्तीसगढ़ (11), तमिलनाडु (8) और केरल (7) शामिल हैं।देश में एक बार फिर से कोरोना के सक्रिय मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 25,559 सक्रिय मामले बढ़े हैं। इससे एक्टिव रेट की दर बढ़कर 2.87% हो गई है। देश की रिकवरी दर भी बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में कोरोना से 21,180 लोग ठीक हुए हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *